IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी ने SRH के खिलाफ ठोका धुआंधार शतक, एक पारी में लगाए सबसे ज्यादा छक्के

RR vs SRH Vaibhav Sooryavanshi Century: आईपीएल 2026 के 36वें मैच में राजस्थान रॉयल्स के 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने सवाई मानसिंह स्टेडियम में एक ऐसी पारी खेली, जिसे क्रिकेट प्रेमी हमेशा याद रखेंगे.

RR vs SRH Vaibhav Sooryavanshi Century against SRH IPL 2026
Image Source: ANI

RR vs SRH Vaibhav Sooryavanshi Century: आईपीएल 2026 के 36वें मैच में राजस्थान रॉयल्स के 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने सवाई मानसिंह स्टेडियम में एक ऐसी पारी खेली, जिसे क्रिकेट प्रेमी हमेशा याद रखेंगे. महज 36 गेंदों में शतक जड़कर उन्होंने आईपीएल इतिहास के सबसे तेज शतकों में अपना नाम दर्ज कर लिया है. इस तूफानी पारी ने ना केवल उनके नाम एक नया रिकॉर्ड जोड़ा, बल्कि क्रिकेट जगत को भी हैरान कर दिया.

वैभव सूर्यवंशी ने अपने आईपीएल डेब्यू सीजन में ही एक शतक बनाया था, और अब उन्होंने इस सीजन में दूसरा शतक लगा दिया. इस बार उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ 37 गेंदों पर 103 रनों की पारी खेली. इस पारी में उन्होंने 5 चौकों और 12 छक्कों की मदद से रन बटोरे, जिनमें से 72 रन सिर्फ छक्कों से आए. उनकी बल्लेबाजी की गति भी लाजवाब थी, क्योंकि उन्होंने 278.37 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए, और अर्धशतक तक पहुंचने के लिए महज 15 गेंदें लीं.

वैभव सूर्यवंशी का रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड पहले भी अपने नाम किया था. पिछले साल उन्होंने 35 गेंदों में शतक ठोका था, जबकि इस बार उन्होंने 36 गेंदों में यह कारनामा किया. इस उपलब्धि के साथ वह आईपीएल इतिहास के पहले बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने दो बार 36 या उससे कम गेंदों में शतक लगाया है. उनके इस रिकॉर्ड ने उन्हें एक नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है और उन्हें आईपीएल के सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज के रूप में स्थापित किया है.

एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के

वैभव सूर्यवंशी की पारी में एक और बड़ा रिकॉर्ड जुड़ा है. उन्होंने इस मैच में 12 छक्के लगाए, जिससे वह आईपीएल की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. इससे पहले यह रिकॉर्ड मुरली विजय के नाम था, जिन्होंने राजस्थान के खिलाफ एक मैच में 11 छक्के लगाए थे. लेकिन अब वैभव सूर्यवंशी ने यह रिकॉर्ड तोड़ दिया है, और उन्होंने साबित कर दिया कि वह सिर्फ रिकॉर्ड बनाते ही नहीं, उन्हें तोड़ने में भी माहिर हैं.

आईपीएल में सबसे तेज शतक

  • 30 गेंद – क्रिस गेल बनाम PWI (2013)
  • 35 गेंद – वैभव सूर्यवंशी बनाम GT (2025)
  • 36 गेंद – वैभव सूर्यवंशी बनाम एसआरएच (2026)*
  • 37 गेंद – यूसुफ़ पठान बनाम MI (2010)
  • 37 गेंद – हेनरिक क्लासेन बनाम KKR (2025)

आईपीएल मैच में सबसे ज्यादा छक्के (भारतीय)

  • 12 – वैभव सूर्यवंशी बनाम SRH*
  • 11 – मुरली विजय बनाम RR
  • 11 – वैभव सूर्यवंशी बनाम GT
  • 10 – संजू सैमसन बनाम RCB
  • 10 – श्रेयस अय्यर बनाम KKR

ये भी पढ़ें: DC vs PBKS: पंजाब किंग्स ने रचा इतिहास, दिल्ली के खिलाफ किया रिकॉर्ड रन चेज, 6 विकेट से चटाई धूल