Riyan Parag: रियान पराग को मिली स्मोकिंग करने की सजा, ड्रेसिंग रूम में लगाया था ई-सिगरेट का कश

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक विवाद में घिर गए हैं, जिसके बाद उन पर आधिकारिक कार्रवाई की गई है.

Riyan Parag gets punishment for smoking in dressing room during IPL
Image Source: ANI

Riyan Parag Vaping Controversy: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक विवाद में घिर गए हैं, जिसके बाद उन पर आधिकारिक कार्रवाई की गई है. मामला आईपीएल 2026 के दौरान पंजाब किंग्स के खिलाफ न्यू चंडीगढ़ में खेले गए मुकाबले से जुड़ा है, जहां ड्रेसिंग रूम के अंदर उन्हें ई-सिगरेट (vape) का इस्तेमाल करते हुए देखा गया था.

घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें रियान पराग को ड्रेसिंग रूम के भीतर ई-सिगरेट से कश लगाते हुए दिखाया गया था. इस वीडियो के सामने आने के बाद क्रिकेट हलकों में चर्चा तेज हो गई और मामले की जांच के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की गई.

रियान पराग पर क्या कार्रवाई हुई?

जांच के बाद रियान पराग पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उनकी मैच फीस में 25 प्रतिशत की कटौती की गई है. यानी उन पर 25 प्रतिशत का जुर्माना लगाया गया है. इसके साथ ही उनके खाते में एक डिमेरिट पॉइंट भी जोड़ दिया गया है, जो भविष्य में उनके रिकॉर्ड पर असर डाल सकता है.

आईपीएल और BCCI के नियमों के अनुसार खिलाड़ियों के लिए ड्रेसिंग रूम और अन्य निर्धारित क्षेत्रों में स्मोकिंग या किसी भी तरह के तंबाकू/ई-सिगरेट उत्पादों का उपयोग सख्त रूप से प्रतिबंधित है.

नियमों का उल्लंघन और सख्त रुख

भारत में ई-सिगरेट (vaping) पहले से ही प्रतिबंधित है. वर्ष 2019 से देश में ई-सिगरेट की बिक्री और उपयोग पर बैन लागू है. इसके अलावा BCCI के नियम भी खिलाड़ियों को मैदान, ड्रेसिंग रूम और टीम एरिया में ऐसे किसी भी उत्पाद के उपयोग से रोकते हैं.

इसी नियम के उल्लंघन के कारण रियान पराग पर यह कार्रवाई की गई है. बताया जा रहा है कि वे इस तरह की सजा पाने वाले पहले कप्तान बन गए हैं, जिन पर ई-सिगरेट के इस्तेमाल के कारण जुर्माना लगाया गया हो.

ये भी पढ़ें- MI vs SRH: 243 रन बनाकर भी हार गई मुंबई, क्या अब भी है प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद? देखें समीकरण