Raja Shivaji BO Day 12: इतिहास और एक्शन के मिश्रण से बनी फिल्म ‘राजा शिवाजी’ ने सिनेमाघरों में धमाकेदार शुरुआत की है. रितेश देशमुख ने इस फिल्म में लीड रोल निभाने के साथ-साथ निर्देशन की जिम्मेदारी भी संभाली है. रिलीज के पहले हफ्ते से ही फिल्म ने दर्शकों का ध्यान खींचा और अब दूसरे हफ्ते में भी यह अच्छी कमाई कर रही है. आइए जानते हैं कि रिलीज के 12वें दिन फिल्म ने कितनी कमाई की.
दूसरे मंगलवार का कलेक्शन
‘राजा शिवाजी’ छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित है. फिल्म में रितेश के अलावा संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, जेनेलिया डिसूजा, फरदीन खान, बोमन ईरानी और सचिन खेड़कर जैसे कलाकार शामिल हैं. सलमान खान ने भी इसमें कैमियो किया है.
रिलीज के बाद दर्शकों का रिस्पॉन्स शानदार रहा, लेकिन दूसरे हफ्ते में वीकडेज़ के दौरान कलेक्शन में थोड़ी गिरावट आई. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के अनुसार, रिलीज के 12वें दिन यानी दूसरे मंगलवार को फिल्म ने 2.50 करोड़ रुपये कमाए. इस दिन के कलेक्शन के बाद 12 दिनों की कुल कमाई 73.15 करोड़ रुपये पहुंच गई है.
बजट वसूली के करीब
फिल्म का निर्माण 75 करोड़ रुपये के बजट में किया गया है. 12 दिनों की कमाई के बाद ‘राजा शिवाजी’ अपनी लागत वसूलने से महज 2 करोड़ रुपये दूर है. उम्मीद है कि अगले दिन यानी बुधवार को फिल्म बजट वसूलने के आंकड़े को पार कर लेगी और इसके बाद मुनाफा कमाना शुरू करेगी.
फिल्म के निर्माण और तकनीकी पक्ष
‘राजा शिवाजी’ का निर्माण जेनेलिया और ज्योति देशपांडे ने मुंबई फिल्म कंपनी और जियो स्टूडियोज के बैनर तले किया है. फिल्म का संगीत अजय-अतुल ने तैयार किया है और सिनेमैटोग्राफी का जिम्मा संतोष सिवान ने संभाला है. शूटिंग पुणे, सतारा, नासिक, महाबलेश्वर और मुंबई में हुई. यह फिल्म रितेश देशमुख के करियर का सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट मानी जा रही है.
ये भी पढ़ें: दिल राजू की नई फिल्म में साथ नजर आएंगे अक्षय कुमार और विद्या बालन, अनीस बज्मी करेंगे डायरेक्ट; रिलीज डेट फाइनल