उत्तर प्रदेश के 3 साधुओं को पश्चिम बंगाल में क्यों भीड़ ने पीट डाला, गाड़ी भी पलट दी; दिल्ली तक मचा बवाल

पश्चिम बंगाल में 3 साधुओं की जमकर पिटाई करने का मामला सामने आया है. साधुओं की पिटाई की यह घटना बुधवार (11 जनवरी) की बताई जा रही है, लेकिन इसका खुलासा अब जाकर हुआ है.

उत्तर प्रदेश के 3 साधुओं को पश्चिम बंगाल में क्यों भीड़ ने पीट डाला, गाड़ी भी पलट दी; दिल्ली तक मचा बवाल

West Bengal Sadhu News पश्चिम बंगाल की सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर कटघरे में है. ताजा मामला राज्य के पुरुलिया जिले से जुड़ा है. यहां पर 3 साधुओं की जमकर पिटाई करने का मामला सामने आया है. साधुओं की पिटाई की यह घटना बुधवार (11 जनवरी) की बताई जा रही है, लेकिन इसका खुलासा अब जाकर हुआ है. बताया जा रहा है कि पिटाई के शिकार तीनों साधु मूलरूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और तीनों ही मकर संक्रांति त्योहार मनाने के लिए गंगासागर जा रहे थे. इस बीच भीड़ ने न केवल साधुओं को पीटा बल्कि गाड़ी पलट दी. इसमें वह घायल हो गए. इस घटना के बाद बंगाल भाजपा ने सोशल मीडिया X पर लिखा है- ममता बनर्जी को इस चुप्पी पर शर्म आनी चाहिए. क्या आप हिंदू साधुओं को समझ पाने में सक्षम नहीं हैं? हम इस अत्याचार आपकी जवाबदेही की मांग करते हैं.

भ्रम होने पर साधुओं की पिटाई

ताजा मामले में बताया जा रहा है कि मूलरूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले तीन साधुओं ने गंगासागर जाने के लिए एक गाड़ी किराए से ली थी. इस बीच रास्ते को लेकर भ्रम होने पर साधु गंगासागर जाने का रास्ता पूछ रहे थे. बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने इन्हें संदिग्ध समझा और मारपीट शुरू कर दी. यहां तक भीड़ ने तीनों किडनैपर बताया. कहा जा रहा है कि साधुओं ने तीन लड़कियों से रास्ता पूछा था. इस दौरान साधुओं की वेषभूषा से लड़कियां डर गई और भाग गईं. इसी बात से लोग भड़क गए और साधुओं की गाड़ी के कांच तोड़ दिया और पलटा दिया. वहीं, सूचना पर पुलिस पहुंची और हालात काबू में किए. यहां पर बता दें कि वर्ष 2020 में महाराष्ट्र के पालघर में चोरी के शक में तीन लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी. मृतकों में 2 साधु और एक ड्राइवर था. तब ग्रामीणों ने देर रात इन्हें घूमते हुए पकड़ा था और फिर पीट-पीट कर मार डाला था. 

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का निशाना

उधर, इस पूरी घटना पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था चरमरा गई है. जो जनता की भलाई के लिए पैसा आता है उसकी पाई-पाई खाने का पक्का इंतजाम किया जाता है. यहां की नेता और सरकार 'कट मनी' के नाम से मशहूर हो गई है. गरीबों की भलाई के लिए जो पैसा केंद्र से आता है उसमें भी कमीशन खाने का हर संभव प्रयास किया जाता है. भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है. अगर भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई की जाए तो ईडी की पर भी पथराव होता है.