PM Modi on Rahul Gandhi
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) आज उत्तराखंड (Uttarakhand) के चुनावी दौरे पर थे. यहां पर उन्होंने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया और देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस (Congress) पर जमकर निशाना साधा.
Thank you for the affection Rudrapur! pic.twitter.com/jP0Nywp7MZ
— Narendra Modi (@narendramodi) April 2, 2024
पीएम मोदी ने भ्रष्टाचार को लेकर विपक्षी पार्टियों को घेरा
प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने कहा, "मैं कहता हूं भ्रष्टाचार हटाओ, वो कहते हैं भ्रष्टाचारी बचाओ. मोदी इनकी गालियों और धमकियों से डरने वाला नहीं है. हर भ्रष्ट पर कार्रवाई जारी रहेगी और तीसरे टर्म की शुरुआत में भ्रष्टाचार पर और तेज प्रहार होगा. भ्रष्टाचार हर गरीब का हक छीनता है, मध्यम वर्ग का हक छीनता है और मैं गरीब का हक, मध्यम वर्ग का हक किसी को छीनने नहीं दूंगा।"
कांग्रेस ने कच्चाथीवू द्वीप श्रीलंका को दे दी- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने कहा, "तमिलनाडु के पास एक कच्चाथीवू द्वीप है. वो द्वीप भारत का हिस्सा था, लेकिन कांग्रेस ने उसको श्रीलंका को दे दिया. कांग्रेस, जिसके नेता देश के टुकड़े करने की बात करते हों, जो कच्चाथीवू को दे देते हों, क्या ऐसी कांग्रेस देश की रक्षा कर सकती है? कांग्रेस ने देश का ऐसा बंटवारा किया कि गुरु नानक जी की पवित्र धरती हमसे छिन गई. दशकों तक हमें अपने गुरु को दूरबीन से देखना पड़ा. अब जाकर भाजपा सरकार ने करतारपुर राहदारी बनाकर, लोगों की जिंदगी आसान की है."
यह भी पढ़ें- मेरठ में BJP प्रत्याशी अरुण गोविल के सामने सपा ने बदला अपना प्रत्याशी, मौजूदा विधायक अतुल प्रधान को मैदान में उतारा
घुसपैठियों को बढ़ावा देती है कांग्रेस- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने आगे कहा, "कांग्रेस, तुष्टिकरण के दल-दल में ऐसा धंस गई है कि कभी देशहित का नहीं सोच सकती. यही कांग्रेस है जो घुसपैठियों को बढ़ावा देती है. लेकिन जब भाजपा CAA के माध्यम से मां भारती में आस्था रखने वालों को भारत की नागरिकता देती है, तो कांग्रेस को सबसे ज्यादा तकलीफ होती है."
बिना नाम लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर साधा निशाना
पीएम मोदी (PM Modi) कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Congress leader Rahul Gandhi) का बिना नाम लिए बोला कि, "कांग्रेस के शाही परिवार के शहजादे ने ऐलान किया है, अगर देश ने तीसरी बार मोदी सरकार को चुना तो आग लग जाएगी. 60 साल तक देश पर राज करने वाले 10 साल सत्ता से बाहर क्या रह गए, अब देश में आग लगाने की बात कर रहे हैं. ऐसे लोगों को चुन-चुन कर साफ कर दो, ऐसे लोगों को मैदान में मत रहने दो भाइयों. इमरजेंसी की मानसिकता वाली कांग्रेस का भरोसा अब लोकतंत्र पर नहीं बचा है. इसलिए अब वह जनादेश के विरुद्ध लोगों को भड़काने में जुट गई है."
भारत को तीसरी बड़ी आर्थिक व्यवस्था बनाने की गारंटी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "मोदी ने भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक ताकत बनाने की गारंटी दी है. तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक ताकत का मतलब है, लोगों की कमाई नौकरी के अवसर बढ़ेंगे और गांव-शहर में सुविधा बढ़ेगी. देवभूमि उत्तराखंड के प्रति भाजपा का प्रेम और अपनत्व जग जाहिर है. हमें उत्तराखंड को विकसित बनाकर सबसे आगे लेकर जाना है. इसके लिए केंद्र की भाजपा सरकार कोई कसर नहीं छोड़ रही है. बीते 10 सालों में उत्तराखंड का जितना विकास हुआ है उतना आजादी के बाद के 60-65 साल में भी नहीं हुआ है."
यह भी पढ़ें- नाराज चल रहे RJLP प्रमुख पशुपति पारस जेपी नड्डा से की मुलाकात, लोकसभा चुनाव में NDA को करेंगे सपोर्ट