RLJP chief pashupati paras
नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) को लेकर बिहार (Bihar) में एनडीए (NDA) गठबंधन से नाराज चल रहे पशुपति पारस (Pashupati Paras) की पार्टी RJLP (राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी) ने अपना रुख बदल दिया है. दरअसल पार्टी प्रमुख पशुपति पारस (RLJP chief pashupati paras) ने दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने आगामी चुनाव में बिहार के सभी 40 सीटों पर एनडीए को समर्थन देने की बात कही.
एनडीए में हमारे सहयोगी एवं रालोजपा के प्रमुख @PashupatiParas जी से नई दिल्ली में आवास पर मुलाकात की। एनडीए सदस्य के नाते पशुपति जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में लगातार अच्छे कार्य किए। आने वाले चुनाव में भी हमारा गठबंधन मजबूती से बना रहेगा और उनकी पार्टी बिहार… pic.twitter.com/pzd9hvTzwj
— Jagat Prakash Nadda (Modi Ka Parivar) (@JPNadda) April 2, 2024
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया ट्वीट
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया साइट एक्स के माध्यम से कहा, "एनडीए में हमारे सहयोगी एवं रालोजपा के प्रमुख @PashupatiParas जी से नई दिल्ली में आवास पर मुलाकात की. एनडीए सदस्य के नाते पशुपति जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में लगातार अच्छे कार्य किए. आने वाले चुनाव में भी हमारा गठबंधन मजबूती से बना रहेगा और उनकी पार्टी बिहार में एनडीए के सभी 40 उम्मीदवारों का पूर्ण समर्थन करेगी. साथ ही उनकी जीत सुनिश्चित करने में हरसंभव सहयोग देगी."