नई दिल्ली : भारत 24 के सीईओ और एडिटर इन चीफ डॉ. जगदीश चंद्र के 'The JC Show' का लाखों-करोड़ों दर्शकों को इंतजार रहता है. इस बार The JC Show जम्मू एंड कश्मीर में हो रहे चुनाव को लेकर है. इस शो का नाम है 'क्या इस बार श्रीनगर में कमल खिलेगा' है. आइए जानते हैं इस शो में Man of Prediction कहे जाने वाले डॉ. जगदीश चंद्र का विश्लेषण.
गौरतलब है कि राज्य में 10 साल बाद विधानसभा चुनाव हो रहे हैं वोटर में जबर्दस्त उत्साह है और लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं. अपनी सरकार चुनने के लिए अमन और शांति के साथ कश्मीर में चुनाव संपन्न हो रहे हैं. अब तक चुनाव के दो चरण पूरे हो चुके हैं. पहले चरण का चुनाव 18 सितंबर और दूसरे चरण का चुनाव 25 सितंबर हो चुका है. आखिरी चरण का चुनाव 1 अक्टूबर को होगा और नतीजे हरियाणा चुनाव के साथ 8 अक्टूबर को आएंगे.
यह भी पढे़ं : BJPJammu and Kashmir elections 2024The JC Showएनसी-कांग्रेस गठबंधनपीडीपी