Indian Railways: दीवाली और छठ जैसे बड़े त्योहारों के दौरान रेल स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने एक बड़ा और अहम फैसला लिया है. दिल्ली क्षेत्र के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री और पार्सल सेवाओं पर अस्थायी रोक लगाई जा रही है. रेलवे का कहना है कि यह कदम यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है.
15 अक्टूबर से 28 अक्टूबर 2025 तक दिल्ली के सभी बड़े रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री बंद रहेगी. इसका मतलब है कि इन दिनों केवल कन्फर्म टिकट वाले यात्रियों को ही स्टेशन में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी. यह आदेश नई दिल्ली, हज़रत निज़ामुद्दीन, दिल्ली जंक्शन, आनंद विहार टर्मिनल और गाज़ियाबाद स्टेशन पर प्रभावी रहेगा. हालांकि रेलवे ने कुछ विशेष श्रेणियों को इससे छूट देने का प्रावधान भी रखा है.
किन लोगों को मिलेगी प्लेटफॉर्म एंट्री की छूट?
पार्सल सेवाओं पर भी लगेगा ब्रेक
रेलवे ने पार्सल सेवाओं पर भी सख्ती दिखाई है. 17 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक नई दिल्ली, दिल्ली जंक्शन और आनंद विहार टर्मिनल से चलने वाली ट्रेनों में सभी प्रकार के पार्सल लेन-देन पर रोक लगाई जाएगी. यह रोक उन ट्रेनों पर भी लागू होगी जो दिल्ली होकर अन्य क्षेत्रों में जाती हैं.
किन पार्सल सेवाओं पर रहेगा प्रतिबंध?
हालांकि यात्रियों को अपने व्यक्तिगत सामान ले जाने की अनुमति जारी रहेगी. अखबार और पत्रिकाएं, सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ बुक की जा सकेंगी.
यात्रियों से सहयोग की अपील
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे इस दौरान नियमों का पालन करें और अनावश्यक स्टेशन पर भीड़ न बढ़ाएं. यह कदम त्योहारों के दौरान भीड़-भाड़ कम करने और यात्रा को अधिक सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए उठाया गया है.
यह भी पढ़ें- M5 चिप के साथ Apple ने लॉन्च किया नया MacBook Pro, जानिए भारत में कितनी है कीमत