बेशर्म पाकिस्तान! पूर्व राजनयिक ने फ्लाईदुबई घटना पर बोली ऐसी बात, सुनकर आ जाएगा गुस्सा, VIDEO

Pakistan On Flydubai: पाकिस्तान के पूर्व राजनयिक अब्दुल बासित ने फ्लाईदुबई की उड़ान में हुई घटना पर सवाल उठाए हैं. भारत में पाकिस्तान के हाई कमिश्नर रह चुके बासित ने इस पूरे मामले को 'फर्जी' बताया है. उनका कहना है कि अब तक सामने आई जानकारी किसी गंभीर घटना की बजाय फिल्मी कहानी जैसी लगती है.

Pakistan Abdul Basit calls Flydubai incident fake smit machchhar
Image Source: Social Media

Pakistan On Flydubai: पाकिस्तान के पूर्व राजनयिक अब्दुल बासित ने फ्लाईदुबई की उड़ान में हुई घटना पर सवाल उठाए हैं. भारत में पाकिस्तान के हाई कमिश्नर रह चुके बासित ने इस पूरे मामले को 'फर्जी' बताया है. उनका कहना है कि अब तक सामने आई जानकारी किसी गंभीर घटना की बजाय फिल्मी कहानी जैसी लगती है.

एक टीवी कार्यक्रम में जब अब्दुल बासित से फ्लाईदुबई की घटना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह मामला किसी कॉमेडी फिल्म की कहानी जैसा लगता है. उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि इजरायल और भारत के साथ दुनिया के दूसरे हिस्सों की मीडिया में इसे जिस तरह पेश किया जा रहा है, उसमें कई सवालों पर चर्चा नहीं हो रही है.

हालांकि, फ्लाईदुबई ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि 30 सितंबर को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट FZ1073 में उड़ान के दौरान कॉकपिट में एक घटना हुई थी. विमान को इसके बाद सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा गया और सभी यात्री सुरक्षित रहे.

क्या है फ्लाईदुबई की घटना

फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 30 सितंबर को दुबई से तेल अवीव के लिए रवाना हुई थी. उड़ान के दौरान कॉकपिट में दोनों पायलटों के बीच गंभीर घटना हुई. बाद में सामने आई जानकारी के मुताबिक, सह-पायलट ने भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला किया और विमान का नियंत्रण लेने की कोशिश की.

रिपोर्टों के अनुसार, हमले में घायल होने के बावजूद कैप्टन स्मित मच्छार ने कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया. इसके बाद यात्रियों, क्रू और विमान में मौजूद अन्य पायलटों ने हमलावर को काबू करने में मदद की. विमान को सऊदी अरब के तबुक में सुरक्षित उतारा गया. इस घटना में सभी यात्री सुरक्षित रहे.

घटना के दौरान विमान काफी तेजी से नीचे आया था. रॉयटर्स के मुताबिक, विमान करीब 34,000 फीट की ऊंचाई से कुछ ही समय में 16,000 फीट से ज्यादा नीचे आ गया था. इसके बाद विमान को संभाल लिया गया और सुरक्षित लैंडिंग कराई गई.

हादसे पर अलग-अलग दावे

घटना के बाद इसके कारण और मकसद को लेकर अलग-अलग दावे सामने आए हैं. इजरायली अधिकारियों ने इसे विमान को नुकसान पहुंचाने की कोशिश बताया है, जबकि मामले की जांच जारी है. रिपोर्टों के मुताबिक, हमले में शामिल सह-पायलट को हिरासत में लिया गया है.

यूएई के अधिकारियों ने भी बाद में घटना की जांच शुरू की और इसे आतंकवादी कृत्य के तौर पर देखा है. हालांकि, घटना के पीछे की पूरी वजह और मकसद की जांच अभी जारी है. फ्लाईदुबई ने भी लोगों से जांच पूरी होने से पहले किसी तरह का अनुमान नहीं लगाने को कहा है.

इसी बीच अब्दुल बासित ने घटना की आधिकारिक कहानी पर सवाल उठाते हुए इसे संदिग्ध बताया है. उन्होंने कहा कि इस मामले में सामने आ रही जानकारियां कई सवाल खड़े करती हैं. हालांकि, उनके इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है.

ये भी पढ़ें- PM मोदी का आइडिया खत्म करवाएगा सबसे विध्वंसक युद्ध? पुतिन के बाद जेलेंस्की ने की इस प्रस्ताव की तारीफ