OPPO F35 Series Launched: स्मार्टफोन बाजार में बड़ी बैटरी, बेहतर कैमरा और तेज डिस्प्ले को लेकर कंपनियों के बीच मुकाबला लगातार बढ़ रहा है. इसी कड़ी में OPPO ने भारत में अपनी F Series की नई जेनरेशन लॉन्च कर दी है. कंपनी ने OPPO F35 Pro 5G और OPPO F35 5G को भारतीय बाजार में उतारा है. यह लॉन्च OPPO F Series के भारत में 10 साल पूरे होने के मौके पर किया गया है. नई सीरीज में 8,000mAh बैटरी, 50MP कैमरा और हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले जैसे फीचर्स दिए गए हैं.
8000mAh बैटरी के साथ 80W फास्ट चार्जिंग
OPPO F35 Series की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8,000mAh की बैटरी है. कंपनी का दावा है कि लंबे इस्तेमाल के बाद भी बैटरी हेल्थ 80 प्रतिशत से ज्यादा बनी रह सकती है. फोन में 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है. OPPO के मुताबिक फोन 2.95 दिन तक इस्तेमाल, 705.4 घंटे तक स्टैंडबाय और करीब 15 घंटे तक Instagram ब्राउजिंग का बैकअप दे सकता है. हालांकि वास्तविक बैटरी बैकअप यूजर के इस्तेमाल पर निर्भर करेगा.
144Hz AMOLED डिस्प्ले और 50MP सेल्फी कैमरा
डिस्प्ले की बात करें तो OPPO F35 Series में 17.22cm का AMOLED पैनल दिया गया है. इसमें 144Hz तक का रिफ्रेश रेट, 450ppi पिक्सल डेंसिटी और 1.07 बिलियन कलर का सपोर्ट मिलता है. कंपनी के अनुसार इसकी पीक ब्राइटनेस 3600 निट्स तक है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जिसका फील्ड ऑफ व्यू 100 डिग्री है.
OIS के साथ 50MP कैमरा, AI फीचर्स भी
फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर पैनल पर 50MP का मेन कैमरा दिया गया है, जो OIS सपोर्ट के साथ आता है. इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस मिलता है. फ्रंट और रियर दोनों कैमरों से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा दी गई है. कैमरा सेटअप में AI Eraser 2.0, AI Unblur, AI Reflection Remover, AI Clarity Enhancer और AI Portrait Glow जैसे फीचर्स भी मिलते हैं, जो फोटो एडिटिंग और पोर्ट्रेट को बेहतर बनाने में मदद करते हैं.
Dimensity 7360 MAX से मिलेगा परफॉर्मेंस बूस्ट
OPPO F35 Pro 5G में 4nm MediaTek Dimensity 7360 MAX चिपसेट दिया गया है. फोन में 5,000mm का VC कूलिंग सिस्टम भी मौजूद है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल के दौरान तापमान को नियंत्रित करने में मदद करता है. कंपनी ने 6-Year Smoothness Protection का दावा किया है, जो 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट और उससे ऊपर लागू होता है. फोन में ColorOS 16.5 मिलता है.
OPPO F35 Series की कीमत और वेरिएंट
OPPO F35 Pro 5G की शुरुआती कीमत 45,999 रुपये है, जबकि 8GB 128GB मॉडल 49,999 रुपये और 8GB 256GB वेरिएंट 54,999 रुपये में आता है. यह Sunrise Orange, Wave Blue और Twilight Brown कलर में उपलब्ध है. वहीं OPPO F35 5G की शुरुआती कीमत 38,999 रुपये है. इसका 6GB 128GB मॉडल 38,999 रुपये और 8GB 128GB वेरिएंट 42,999 रुपये का है. इसे Wave Blue, Mist Pink और Titanium Grey रंगों में खरीदा जा सकेगा.
ये भी पढ़ें: दिवाली पर फोन खरीदना होगा सस्ता! Xiaomi के इन स्मार्टफोन्स पर मिल सकती है 50% तक की छूट