Operation Sherawali: राजौरी में 7वें दिन भी ताबड़तोड़ एनकाउंटर, आतंकियों के खात्मे के लिए रचा चक्रव्यूह

Operation Sherawali: जम्मू कश्मीर के राजौरी के डोरीमल गंभीर मोखला इलाके में ऑपरेशन चल रहा है. सातवें दिन ऑपरेशन शेरावाली और ज्यादा खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया. सेना जम्मू कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम लगातार घने जंगलों में आतंकियों की तलाश में जुटी हुई है.

Bharat 24

Operation Sherawali: जम्मू कश्मीर के राजौरी के डोरीमल गंभीर मोखला इलाके में ऑपरेशन चल रहा है. सातवें दिन ऑपरेशन शेरावाली और ज्यादा खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया. सेना जम्मू कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम लगातार घने जंगलों में आतंकियों की तलाश में जुटी हुई है. घाटी में छिपे बैठे कायर आतंकियों के खात्मे के लिए भारतीय सेना ने एक ऐसा चक्रव्यूह तैयार किया है जिससे निकल पाना अब नामुमकिन है. राजौरी के घने जंगलों में पूरे एक हफ्ते से लगातार गोलियों की तड़तहट गूंज रही है. भारतीय जांबाजों ने आतंकियों को घेरने के लिए ऑपरेशन शेरावाली छेड़ रखा है.

ये भी पढ़ें- डिटेक्ट, डिलीट और डिपोर्ट... पश्चिम बंगाल में घुसपैठियों के खिलाफ एक्शन तेज, अब तक 335 लोगों पर हुई कार्रवाई