OnePlus N6 भारत में लॉन्च; एक बार चार्ज करने पर 3 दिन तक चलेगा फोन, जानें कीमत और पहली सेल की तारीख

OnePlus N6 को भारत में लॉन्च किया गया है. यह कंपनी की नई N-सीरीज का पहला फोन है. इसकी सबसे खास बात इसकी बैटरी है; इस फोन में 8,000mAh की जबरदस्त बैटरी दी गई है.

OnePlus N6 new phone launched in India phone lasts up to 3 days on a single charge
AI Generated

OnePlus N6 launched: वनप्लस ने भारतीय बाजार में अपनी N-सीरीज का नया स्मार्टफोन OnePlus N6 लॉन्च कर दिया है. यह कंपनी का बजट सेगमेंट में नया विकल्प है, जिसकी शुरुआती कीमत 25 हजार रुपये से कम रखी गई है. फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8000mAh की दमदार बैटरी है, जिसे कंपनी अपने सेगमेंट की सबसे बड़ी बैटरी बता रही है. कंपनी का दावा है कि सामान्य इस्तेमाल में यह डिवाइस एक बार चार्ज करने पर करीब तीन दिन तक साथ निभा सकता है.

बैटरी के साथ मिलेगी लंबी बैकअप

OnePlus N6 में बड़ी बैटरी के साथ 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है. कंपनी के मुताबिक, यह चार्जर लगभग 47 मिनट में बैटरी को 1% से 50% तक चार्ज कर सकता है. वनप्लस का दावा है कि फोन को केवल 5 मिनट चार्ज करने पर करीब 2 घंटे तक वीडियो देखी जा सकती है. वहीं, फुल चार्ज होने पर यूजर्स 12 घंटे से अधिक गेमिंग का आनंद ले सकते हैं.

बैटरी हेल्थ के लिए खास फीचर्स

बैटरी की लाइफ बढ़ाने के लिए फोन में Night Charging Mode दिया गया है. यह फीचर रात के समय चार्जिंग स्पीड को नियंत्रित करता है, जिससे बैटरी की सेहत लंबे समय तक बेहतर बनी रहती है. इसके अलावा फोन में Bypass Charging का फीचर भी मौजूद है. यह सुविधा गेमिंग के दौरान सीधे चार्जर से पावर सप्लाई करती है, जिससे बैटरी पर अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ता और फोन अपेक्षाकृत ठंडा रहता है. डिवाइस में 5W Reverse Charging सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे दूसरे गैजेट्स भी चार्ज किए जा सकते हैं.

मजबूत डिजाइन और शानदार डिस्प्ले

OnePlus N6 को Fresh Mint और Midnight Green रंगों में लॉन्च किया गया है. फोन को MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड मजबूती मिली है, जिससे यह सामान्य गिरने और झटकों को बेहतर तरीके से झेल सकता है. साथ ही, इसमें IP65 रेटिंग दी गई है, जो इसे धूल और पानी के छींटों से सुरक्षा प्रदान करती है. फोन में 6.8 इंच का HD डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस दी गई है, जिससे स्क्रीन स्मूद और बेहतर विजिबिलिटी प्रदान करती है.

प्रोसेसर, कैमरा और सॉफ्टवेयर

स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6360 Apex प्रोसेसर लगाया गया है. यह दो स्टोरेज विकल्पों में उपलब्ध है-

4GB RAM 128GB Storage
6GB RAM 128GB Storage

फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का रियर कैमरा दिया गया है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है. डिवाइस Android 16 आधारित OxygenOS 16 पर चलता है. इसके साथ कई AI फीचर्स भी शामिल किए गए हैं. कंपनी ने सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट देने का भी वादा किया है.

OnePlus N6 की कीमत

OnePlus N6 के 4GB 128GB वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये रखी गई है, जबकि 6GB 128GB मॉडल 24,999 रुपये में उपलब्ध होगा. फोन की बिक्री 4 जुलाई दोपहर 12 बजे से शुरू होगी. ग्राहक इसे OnePlus की आधिकारिक वेबसाइट, Amazon और देशभर के प्रमुख ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीद सकेंगे.

ये भी पढ़ें- नोएडा में ई-रिक्शा चालकों की बढ़ी टेंशन; चलते-चलते रुक रहे हैं वाहन... क्या मोबाइल ऐप से हो रही बैटरी से छेड़खानी?