Market Update Today: तेल की कीमतों में आग! मार्केट में मचा हाहाकार, क्या आने वाली है मंदी?

Oil prices High outcry in the market is recession coming

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है, जिससे वैश्विक अर्थव्यवस्था पर दबाव बढ़ता जा रहा है। इसी बीच एक बड़ा अपडेट सामने आया है कि इंडोनेशिया ने अपने तेल उत्पादन में बढ़ोतरी की है। आमतौर पर उत्पादन बढ़ने से कीमतों पर कुछ राहत मिलती है, लेकिन मौजूदा हालात में बाजार का रुख इसके उलट दिखाई दे रहा है।

पिछले कुछ समय से कच्चे तेल की कीमतों में लगातार तेजी बनी हुई है। वैश्विक तनाव, खासकर मध्य-पूर्व में चल रहे संघर्ष, सप्लाई को लेकर अनिश्चितता पैदा कर रहे हैं। इसका सीधा असर तेल की कीमतों पर पड़ रहा है, जो ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं।