Odisha Voter List 2026: ओडिशा में वोटर लिस्ट में बड़ा बदलाव! जानिए किसका नाम क्यों कटा Breaking News

Odisha Voter List 2026: SIR के पहले चरण के बाद जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में करीब 20.12 लाख नाम कम दिखे, चुनाव आयोग ने बताया- सभी नाम स्थायी रूप से नहीं हटाए गए हैं.

Bharat 24

Odisha Voter List 2026: ओडिशा में Special Intensive Revision (SIR) 2026 के पहले चरण के बाद चुनाव आयोग ने ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी कर दी है. नई सूची में मतदाताओं की संख्या में करीब 20.12 लाख की कमी दर्ज की गई है. पहले राज्य में 3.33 करोड़ से अधिक मतदाता दर्ज थे, जबकि अब ड्राफ्ट सूची में 3.13 करोड़ से ज्यादा नाम शामिल किए गए हैं.

चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि सूची से कम हुए सभी नाम स्थायी रूप से नहीं हटाए गए हैं. कई मतदाता दूसरे राज्यों में स्थानांतरित हो चुके हैं, कुछ की मृत्यु हो चुकी है, कुछ अपने पते पर नहीं मिले, जबकि कई लोगों ने तय समय सीमा के भीतर Enumeration Form जमा नहीं किया.

ये भी पढ़ें- E20 Petrol Explained: E20 पेट्रोल पर सरकार ने तोड़ी चुप्पी! एथेनॉल को लेकर सभी भ्रम किए दूर