32 साल की उम्र में T20I डेब्यू करने वाले खिलाड़ी ने पकड़ा ऐसा जबरदस्त कैच, वीडियो देख रह जाएंगे हैरान

NZ vs SA, Nick Kelly Catch: क्रिकेट में कई बार ऐसा पल आता है जब एक खिलाड़ी अपनी टीम के लिए कुछ ऐसा कर जाता है, जिसे देखकर सब दंग रह जाते हैं. ऐसे ही एक पल ने 32 वर्षीय निक केली को चर्चा का विषय बना दिया.

Nick Kelly Catch Rubin Hermann New Zealand vs South Africa
Image Source: Social Media

NZ vs SA, Nick Kelly Catch: क्रिकेट में कई बार ऐसा पल आता है जब एक खिलाड़ी अपनी टीम के लिए कुछ ऐसा कर जाता है, जिसे देखकर सब दंग रह जाते हैं. ऐसे ही एक पल ने 32 वर्षीय निक केली को चर्चा का विषय बना दिया. साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए T20I मैच में भले ही उनका बल्ला उतना खास नहीं चला, लेकिन एक लाजवाब कैच ने उन्हें मैदान में एक स्टार बना दिया.

अद्भुत कैच से छाए निक केली

निक केली ने अपनी T20I यात्रा की शुरुआत 32 साल की उम्र में साउथ अफ्रीका के खिलाफ की. इस सीरीज के पहले पांच मैचों में बल्ले से उनकी बल्लेबाजी कुछ खास नहीं रही, केवल 57 रन ही बना पाए थे. हालांकि, इस दौरान उन्होंने अपनी क्रिकेटिंग समझ और फील्डिंग के चलते अपनी पहचान बनाई. सीरीज के पांचवें मैच में उनका एक जबरदस्त कैच ने सबकी नजरें अपनी ओर खींच लीं.

कैसे लपका निक केली ने यह अद्वितीय कैच?

यह घटना उस समय की है जब साउथ अफ्रीका की टीम अपने संघर्ष के बावजूद एक अच्छे स्कोर की ओर बढ़ रही थी. 16वें ओवर में न्यूजीलैंड के गेंदबाज बेन सियर्स गेंदबाजी कर रहे थे. उनके पहले ओवर की गेंद बाएं हाथ के बल्लेबाज रूबीन हरमन के बल्ले को छूकर हवा में चली गई. उस समय निक केली थोड़ी दूरी पर खड़े थे, लेकिन गेंद को हवा में जाते देख उन्होंने दौड़ना शुरू कर दिया. जब उन्हें लगा कि दौड़ने से यह गेंद पकड़ना मुश्किल हो सकता है, तो उन्होंने हवा में छलांग लगाई और बाएं हाथ से एक ऐसा कैच लपका कि सब हैरान रह गए.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by TVNZ (@tvnz.official)

रूबीन हरमन ने 39 रन बनाकर शानदार पारी खेली थी. लेकिन उनका यह स्कोर निक केली के इस कैच की बदौलत थम गया. वह 39 रन बनाकर आउट हुए और डगआउट लौटे. हरमन ने तीसरे विकेट के लिए 49 रन की अहम साझेदारी भी की थी, लेकिन उनकी बल्लेबाजी को रोकने में निक केली का शानदार कैच ही निर्णायक साबित हुआ.

ये भी पढ़ें: IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स के इस महंगे खिलाड़ी पर टिकी गांगुली की नजर, बोले- इसे खेलते देखने का इंतजार