Nepal Helicopter Crash Video : फिल्मी स्टाइल में टकराए दो हेलीकॉप्टर! कैमरे में कैद दर्दनाक हादसा!

Nepal Two helicopters collide in a cinematic-style crash captured on camera

Nepal Helicopters Collide: नेपाल के माउंट एवरेस्ट क्षेत्र में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया. यहां फेरिचे हेलीपैड पर उतरते समय दो हेलीकॉप्टर आपस में टकरा गए. इस दुर्घटना में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

जानकारी के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर फिशटेल एयर और एयर डायनेस्टी के थे. हादसे में जान गंवाने वाले भारतीय नागरिक की पहचान बसंत कुमार बालारामारामडु के रूप में हुई है. वहीं, घायलों में भारतीय नागरिक शैलेश कृष्ण पटेल और न्यूजीलैंड का एक नागरिक शामिल है.