NEET-UG पेपर लीक; राजस्थान तक कैसे पहुंचा और छात्रों से कितने रुपये वसूले गए? जांच में कई बड़े खुलासे

NEET-UG Paper Leak Case: NEET-UG पेपर लीक मामले में जांच एजेंसियों ने अपनी पड़ताल तेज कर दी है. जांच में सामने आया है कि लीक हुए प्रश्नपत्र का रास्ता सीधे राजस्थान तक गया.

neet-ug-paper-leak-rajasthan-students-paid-lakhs-cbi-investigation
Image Source: ANI/ Social Media

NEET-UG Paper Leak Case: NEET-UG पेपर लीक मामले में जांच एजेंसियों ने अपनी पड़ताल तेज कर दी है. जांच में सामने आया है कि लीक हुए प्रश्नपत्र का रास्ता सीधे राजस्थान तक गया. प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक, प्रश्नपत्र यश यादव के माध्यम से राजस्थान में छात्रों तक पहुंचा. यश यादव की पहचान विकास बिवाल से हुई थी.

हार्डकॉपी से PDF तक का खेल

जांच के दौरान यह भी खुलासा हुआ कि विकास बिवाल के पिता, दिनेश बिवाल, ने प्रश्नपत्र की हार्डकॉपी को स्कैन कर पीडीएफ फाइल तैयार की थी. इस पीडीएफ को बाद में सीकर के कोचिंग संस्थानों में पढ़ रहे छात्रों तक पहुंचाया गया. इस कदम ने पूरे लीक नेटवर्क की परतों को उजागर किया है.

छात्रों से वसूले गए 2 से 5 लाख रुपये

सूत्रों के मुताबिक, छात्रों ने बताया कि प्रश्नपत्र हासिल करने के लिए उनसे 2 लाख से 5 लाख रुपये तक वसूले गए. वहीं, इस मामले में सामने आए शुभम ने खुद को पूरे नेटवर्क का मास्टरमाइंड मानने से इनकार किया है.

लीक में शामिल यश खुद नहीं पास कर पाया परीक्षा

जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि प्रश्नपत्र लीक का असली स्रोत क्या था और यह किन-किन लोगों के जरिए छात्रों तक पहुंचा. जानकारी के मुताबिक, यश यादव खुद NEET परीक्षा पास नहीं कर पाया और वह बैचलर ऑफ आयुर्वेदिक मेडिकल साइंसेज (BAMS) का छात्र है.

मनी ट्रेल पर फोकस

CBI ने इस मामले में कोचिंग संस्थानों के स्टाफ और मालिकों से भी पूछताछ की है. इसके अलावा छात्रों और गिरफ्तार आरोपियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं. अब जांच का मुख्य फोकस पैसे के लेन-देन पर है. एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि पैसा किसके माध्यम से और किन खातों तक गया.

ये भी पढ़ें: NEET-UG 2026 पेपर लीक केस में CBI का बड़ा ऐक्शन, 5 लोग गिरफ्तार, देशभर में कई जगह छापेमारी