दिल्लीवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी! राजधानी दिल्ली में यमुना नदी पर नमो यमुना क्रूज सफारी की शुरुआत होने जा रही है. आज सुबह 11 बजे केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल इस मनोरंजक क्रूज सेवा का उद्घाटन करेंगे. इस कार्यक्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू भी मौजूद रहेंगे.