एक्टर करण कुंद्रा का तेजस्वी प्रकाश से ब्रेकअप की बात अफवाह, शेयर की लंदन में छुट्टियां मनाने की तस्वीर

इन दिनों फेमस एक्टर और एक्ट्रेस करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रसाद सुर्खियों में शुमार है. इन दिनों उनके ब्रेकअप की चर्चा काफी चल रही है. पिछले काफी समय से दोनों कपल के ब्रेकअप की चर्चा चल रही है.

तेजस्वी प्रकाश के साथ ब्रेकअप की अफवाह के बीच कपल ने सोशल मीडिया पर शेयर की लंदन वेकेशन की  तस्वीरें
तेजस्वी प्रकाश के साथ ब्रेकअप की अफवाह पर करण कुंद्रा ने तोड़ी चु्प्पी- फोटोः सोशल मीडिया

मुंबईः इन दिनों फेमस एक्टर और एक्ट्रेस करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रसाद सुर्खियों में शुमार है. इन दिनों उनके ब्रेकअप की चर्चा काफी चल रही है. पिछले काफी समय से दोनों कपल के ब्रेकअप की चर्चा चल रही है.

एक्टर्स ने दिया रिएक्शन

इससे पहले दोनों एक्टर्स का रिएक्शन सामने नहीं आया था. लेकिन अब इन अफवाहों पर करण कुंद्रा ने चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने इस अफवाह को कल्पना बताते हुए इसे गलत बताया है. उनकी ओर से इस संबंध में एक पोस्ट भी किया गया है.

कपल ने शेयर की फोटोज

पिछले काफी समय से दोनों के खिलाफ ब्रेकअप की अफवाहें काफी तेज थी. लेकिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  पर तेजस्वी प्रकाश की ओर से एक तस्वीर शेयर की गई है. जिससे यह साफ होता है कि यह महज अफवा है. इस पोस्ट में करण कुंद्रा को भी उन्होंने टैग किया है.

लंदन में वेकेशन मना रहा कपल

सोशल मीडिया पर शेयर की गई फोटोज में कपल लंदन में वेकेशन एन्जॉय करता हुआ नजर आ रहा है. एक तस्वीर में तेजस्वी, करण के कंधे पर सिर रखकर खिलखिला रही हैं. एक फोटो में करण और तेजस्वी लंदन ब्रिज के सामने एक-दूसरे की आंखों में डूबे हुए नजर आ रहे हैं. एक फोटो में दोनों रोमांटिक पोज दे रहे हैं.

बिग बॉस से हुई थी लव स्टोरी की शुरुआत

वहीं आपको बता दें कि इन दोनों की लव स्टोरी बिग बॉस के घर में शुरू हुई थी. दोनों ने ही एक दूसरे को बिग-बॉस के घर में पसंद किया था. घर से बाहर निकलने के बाद से ही कपल एक साथ काफी बार स्पॉट किए जाने लगे.

यह भी पढ़े: इस क्रिसमस फिल्म 'बेबी जॉन' होगी रिलीज, मेकर्स ने पोस्टर किया जारी