IPL 2026: मुंबई को एक साथ लगे 2 बड़े झटके, इन दो खिलाड़ियों ने अचानक छोड़ा टीम का साथ, जानें वजह

IPL 2026: आईपीएल 2026 में प्लेऑफ की दौड़ से पहले ही मुंबई इंडियंस के लिए बड़ी खबर आई है. टीम के दो महत्वपूर्ण खिलाड़ी क्विंटन डिकॉक और राज बावा चोट के कारण बाकी सीजन से बाहर हो गए हैं.

Mumbai Indians Quinton de Kock and Raj Bawa ruled out of IPL 2026
Image Source: ANI

IPL 2026: आईपीएल 2026 में प्लेऑफ की दौड़ से पहले ही मुंबई इंडियंस के लिए बड़ी खबर आई है. टीम के दो महत्वपूर्ण खिलाड़ी क्विंटन डिकॉक और राज बावा चोट के कारण बाकी सीजन से बाहर हो गए हैं. दोनों खिलाड़ी अपने-अपने घर लौटकर रिहैब प्रक्रिया शुरू करेंगे. इस सीजन में डिकॉक और बावा ने सिर्फ तीन-तीन मैच खेले थे.

चोटों का असर और मेडिकल स्टेटमेंट

डिकॉक को 29 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच से पहले बाईं कलाई में चोट लगी थी, जिसके बाद से वह मैदान पर नहीं उतर पाए. वहीं, राज बावा को पिछले सप्ताह दायें अंगूठे में चोट आई. मुंबई इंडियंस की मेडिकल टीम ने पुष्टि की कि दोनों खिलाड़ियों को जल्द से जल्द फिट करने के लिए हर संभव सहायता दी जाएगी.

डिकॉक और बावा का प्रदर्शन

2026 में डिकॉक पांच साल बाद मुंबई इंडियंस में लौटे थे. हालांकि चोट के कारण वह केवल तीन मैच खेल पाए और इन मुकाबलों में उन्होंने 132 रन बनाए, जिसमें एक शतकीय पारी भी शामिल है. दूसरी ओर, ऑलराउंडर राज बावा ने तीन मैच खेलकर मात्र 2 विकेट लिए और बैटिंग में केवल 16 रन ही बना पाए.

मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 अभियान

मुंबई इंडियंस पहले ही आईपीएल 2026 के प्लेऑफ से बाहर हो चुकी है. टीम ने अब तक 12 मैच खेलकर सिर्फ चार जीत दर्ज की हैं और अंक तालिका में नौवें स्थान पर है. लीग स्टेज में अभी दो मैच बाकी हैं, जिनमें मुंबई कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उतरेगी. हालांकि प्लेऑफ की दौड़ में ये दोनों टीमें बनी हुई हैं, मुंबई अपने खेल से उनका रास्ता जरूर चुनौतीपूर्ण बना सकती है.

ये भी पढ़ें: अफगानिस्तान सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित, केएल राहुल को मिली उप-कप्तानी; देखें पूरी लिस्ट