मध्य प्रदेश में नर्सिंग ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, हजारों पदों पर होगी भर्ती, कब से शुरू होंगे आवेदन?

MPESB Recruitment 2026: अगर आप नर्सिंग फील्ड में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए एक सुनहरा मौका हो सकती है. मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ट्यूटर के कुल 2099 पदों पर भर्ती की घोषणा की है.

MPESB Recruitment 2026 Nursing Officer Vacancy in madhya pradesh
Image Source: Social Media

MPESB Recruitment 2026: अगर आप नर्सिंग फील्ड में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए एक सुनहरा मौका हो सकती है. मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ट्यूटर के कुल 2099 पदों पर भर्ती की घोषणा की है. यह भर्ती विशेष रूप से उन उम्मीदवारों के लिए है जो स्वास्थ्य क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक हैं. आवेदन प्रक्रिया 6 अप्रैल से शुरू हो रही है और इच्छुक उम्मीदवार 20 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

पदों का विवरण और भर्ती का उद्देश्य

इस भर्ती का मुख्य उद्देश्य मध्य प्रदेश के सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में स्टाफ की कमी को पूरा करना है. इस भर्ती में 2099 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इनमें सबसे ज्यादा पद नर्सिंग ऑफिसर (महिला) के लिए हैं, इसके अलावा सिस्टर ट्यूटर और कुछ मेडिकल कॉलेजों के लिए भी अलग-अलग पद रखे गए हैं. सरकार का लक्ष्य है कि अधिक से अधिक योग्य उम्मीदवार हेल्थ सेक्टर में आएं, जिससे अस्पतालों में बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें.

आवश्यक योग्यता और उम्र सीमा

इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का 12वीं कक्षा साइंस स्ट्रीम (Physics, Chemistry, Biology) से पास होना जरूरी है. इसके साथ ही उम्मीदवार के पास B.Sc Nursing (4 साल) या Post Basic B.Sc Nursing की डिग्री होनी चाहिए. जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए कम से कम 45% अंक और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 40% अंक जरूरी हैं. इसके अलावा, उम्मीदवार का मध्य प्रदेश नर्सिंग काउंसिल में रजिस्ट्रेशन होना चाहिए और रोजगार कार्यालय में नाम दर्ज होना चाहिए. उम्र सीमा की बात करें तो, इस भर्ती के लिए न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 40 साल रखी गई है. महिला उम्मीदवारों और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उम्र में छूट दी जाएगी.

परीक्षा पैटर्न और चयन प्रक्रिया

MP ESB Nursing Officer परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, जो 100 अंकों के होंगे. यह परीक्षा दो भागों में बांटी जाएगी—Part A और Part B. Part A में सामान्य ज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी, गणित, साइंस और रीजनिंग से संबंधित 25 प्रश्न होंगे, जबकि Part B में नर्सिंग से जुड़े तकनीकी विषयों पर 75 प्रश्न होंगे. परीक्षा को पूरा करने के लिए कुल 2 घंटे का समय दिया जाएगा और यह ऑनलाइन (CBT) मोड में होगी.

आवेदन शुल्क और वेतन

आवेदन शुल्क की बात करें तो, जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए यह 500 रुपये है, जबकि SC/ST/OBC/EWS (मध्य प्रदेश निवासी) उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये रखा गया है. चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के तहत Level-7 की सैलरी मिलेगी. शुरुआत में बेसिक पे के रूप में 28,700 रुपये प्रति माह मिलेगा, जो अनुभव और समय के साथ बढ़कर 91,300 रुपये तक पहुंच सकता है. इसके अलावा, कर्मचारियों को महंगाई भत्ता, हाउस रेंट अलाउंस और अन्य सरकारी भत्ते भी प्रदान किए जाएंगे.

महत्वपूर्ण तिथियां और आवेदन की प्रक्रिया

  • आवेदन की शुरुआत: 6 अप्रैल 2026
  • आवेदन की आखिरी तारीख: 20 अप्रैल 2026
  • परीक्षा की तिथि: 15 मई 2026 (ऑनलाइन मोड में)

कैसे करें आवेदन ?

  • सबसे पहले MPESB की आधिकारिक वेबसाइट www.mponline.gov.in⁠ पर जाएं.
  • अपना प्रोफाइल रजिस्टर करें.
  • जरूरी डॉक्यूमेंट जैसे फोटो, सिग्नेचर और मार्कशीट अपलोड करें.
  • फॉर्म भरें और पोस्ट कोड सेलेक्ट करें.
  • अपनी पसंद का एग्जाम सेंटर चुनें.
  • ऑनलाइन फीस जमा करें.
  • फॉर्म का प्रिंटआउट जरूर निकाल लें.

ये भी पढ़ें: MCL Recruitment 2026: कोल इंडिया में बिना इंटरव्यू के मिल रही नौकरी, जानें कौन कर सकता है अप्लाई