Mouni Roy Net Worth: टीवी और बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस मौनी रॉय इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि मौनी और उनके पति सूरज नांबियार के रिश्ते में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. सोशल मीडिया पर दोनों ने एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है.
इतना ही नहीं, सूरज ने शादी की कई तस्वीरें भी अपने अकाउंट से हटा दी हैं. हालांकि, दोनों की तरफ से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. इन खबरों के बीच लोग मौनी रॉय की लाइफस्टाइल और नेटवर्थ के बारे में भी जानना चाह रहे हैं.
मुंबई में है करोड़ों का लग्जरी घर
मौनी रॉय बेहद शानदार और लग्जरी लाइफ जीती हैं. मुंबई में उनका एक आलीशान घर है, जिसकी कीमत करीब 25 करोड़ रुपये बताई जाती है. उनके घर में हर तरह की लग्जरी सुविधाएं मौजूद हैं. घर की बालकनी से शानदार व्यू देखने को मिलता है. मौनी अक्सर अपने घर की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं.
फिल्मों और टीवी से होती है करोड़ों की कमाई
मौनी रॉय ने टीवी इंडस्ट्री से अपने करियर की शुरुआत की थी और आज वह बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आती हैं. उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा टीवी शो, फिल्में और म्यूजिक वीडियो से आता है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मौनी एक फिल्म के लिए करीब 1 करोड़ रुपये तक फीस लेती हैं. वहीं टीवी शो के एक एपिसोड के लिए भी लाखों रुपये चार्ज करती हैं. अगर म्यूजिक वीडियो की बात करें तो इसके लिए वह लगभग 40 लाख से 1 करोड़ रुपये तक फीस लेती हैं.
लग्जरी कारों का भी है शौक
मौनी रॉय को महंगी गाड़ियों का भी काफी शौक है. उनके कार कलेक्शन में कई लग्जरी गाड़ियां शामिल हैं. उनके पास मर्सिडीज जीएलएस 350डी और मर्सिडीज बेंज ई-क्लास जैसी शानदार कारें हैं, जिनकी कीमत लाखों रुपये में है.
ब्रांड एंडोर्समेंट से भी होती है मोटी कमाई
मौनी रॉय कई बड़े ब्रांड्स का प्रचार भी करती हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, वह एक विज्ञापन के लिए करीब 50 लाख रुपये तक चार्ज करती हैं. टीवी, फिल्म, सोशल मीडिया और ब्रांड एंडोर्समेंट को मिलाकर उनकी कुल नेटवर्थ करीब 40 से 50 करोड़ रुपये बताई जाती है.
ये भी पढ़ें- 'धुरंधर' के बाद रणवीर सिंह फिर धमाल मचाने को तैयार, अब भगवान शिव के किरदार में आएंगे नजर