Mockdrill in UP: गौतम बुद्ध नगर और गाजियाबाद में आज एक अगस्त को आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए मॉक ड्रिल आयोजित की जा रही है. इस अभ्यास का मकसद भूकंप और रासायनिक हादसों जैसी आपदाओं के दौरान त्वरित और समन्वित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना है.
ड्रिल के दौरान सायरन बजाए जाएंगे, जिससे स्थानीय लोगों को सतर्क किया जाएगा. प्रशासन ने साफ तौर पर कहा है कि सायरन की आवाज सुनकर घबराएं नहीं, यह एक पूर्व नियोजित अभ्यास है. किसी भी तरह की अफवाह से बचें और ड्रिल के दौरान प्रशासन का सहयोग करें.