Mirzapur the Movie BO Collection: पंकज त्रिपाठी और अली फजल की फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर छा गई है. फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और कई लोग इसे वेब सीरीज से भी ज्यादा पसंद कर रहे हैं.
प्राइम वीडियो की मशहूर सीरीज ‘मिर्जापुर’ पर बनी इस फिल्म ने रिलीज के सिर्फ दो दिनों में कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. साथ ही फिल्म ने 2026 के कई बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए हैं.
दूसरे दिन भी फिल्म ने की शानदार कमाई
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने पहले दिन ही शानदार शुरुआत की थी. फिल्म की कमाई दूसरे दिन और ज्यादा बढ़ गई. सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 25.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.
वहीं शनिवार को रात 10:30 बजे तक फिल्म ने करीब 31 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी. इसके साथ ही फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 56.75 करोड़ रुपये पहुंच गया है. दूसरे दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी करीब 47.7 प्रतिशत रही.
2026 की तीसरी सबसे बड़ी ओपनर बनी फिल्म
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने पहले दिन ही 8 फिल्मों के ओपनिंग रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिए. 25.75 करोड़ रुपये की कमाई के साथ यह फिल्म 2026 की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन गई है.
इस लिस्ट में ‘धुरंधर 2’ 140 करोड़ रुपये के साथ पहले नंबर पर है, जबकि ‘बॉर्डर 2’ 32.1 करोड़ रुपये के साथ दूसरे नंबर पर है. इसके बाद ‘मिर्जापुर द मूवी’ 25.75 करोड़ रुपये की ओपनिंग के साथ तीसरे स्थान पर है.
इसके बाद ‘आवारापन 2’ 23.4 करोड़, ‘वेलकम टू द जंगल’ 19.4 करोड़, ‘भूत बंगला’ 18.31 करोड़, ‘धमाल 4’ 15.5 करोड़, ‘कॉकटेल 2’ 14.1 करोड़, ‘अल्फा’ 9.25 करोड़ और ‘ओ रोमियो’ 9.01 करोड़ के साथ टॉप 10 में हैं.
टॉप 10 ए-रेटेड बॉलीवुड फिल्मों में भी शामिल
फिल्म ने ए-रेटेड फिल्मों के मामले में भी बड़ी छलांग लगाई है. 25.75 करोड़ रुपये की ओपनिंग के साथ ‘मिर्जापुर द मूवी’ बॉलीवुड की टॉप 10 ए-रेटेड फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है.
फिल्म ने ‘सत्यमेव जयते’ की 20.52 करोड़, ‘कबीर सिंह’ की 20.21 करोड़, ‘कॉकटेल 2’ की 14.10 करोड़, ‘बागी 4’ की 13.2 करोड़, ‘ग्रैंड मस्ती’ की 12.5 करोड़ और ‘वीरे दी वेडिंग’ की 10.7 करोड़ रुपये की ओपनिंग को पीछे छोड़ दिया है.
इस लिस्ट में ‘धुरंधर 2’ 145 करोड़ रुपये के साथ पहले, ‘एनिमल’ 63.8 करोड़ के साथ दूसरे और ‘धुरंधर’ 28.6 करोड़ रुपये के साथ तीसरे नंबर पर है.
टॉप 10 ए-रेटेड भारतीय फिल्मों में भी बनाई जगह
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने भारतीय सिनेमा की टॉप 10 ए-रेटेड फिल्मों की लिस्ट में भी जगह बना ली है. 25.75 करोड़ रुपये की ओपनिंग के साथ फिल्म इस लिस्ट में नौवें नंबर पर पहुंच गई है.
इस लिस्ट में ‘धुरंधर 2’ 145 करोड़, ‘टॉक्सिक’ 101.1 करोड़, ‘सालार’ 90.7 करोड़, ‘दे कॉल हिम ओजी’ 84.7 करोड़, ‘कूली’ 65 करोड़, ‘एनिमल’ 63.8 करोड़, ‘जन नायकन’ 42.7 करोड़ और ‘धुरंधर’ 28.6 करोड़ रुपये के साथ ऊपर हैं. ‘मिर्जापुर द मूवी’ के बाद ‘हिट द थर्ड केस’ 21 करोड़ रुपये के साथ दसवें नंबर पर है.
दो दिन में वीकेंड की टॉप फिल्मों में शामिल
फिल्म ने सिर्फ दो दिनों में 2026 की टॉप वीकेंड ओपनर फिल्मों की लिस्ट में भी जगह बना ली है. 56.75 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ ‘मिर्जापुर द मूवी’ इस लिस्ट में छठे नंबर पर पहुंच गई है. रविवार की कमाई अभी इसमें शामिल नहीं है.
इस लिस्ट में ‘धुरंधर 2’ 466 करोड़ रुपये, ‘बॉर्डर 2’ 129.89 करोड़, ‘धमाल 4’ 67.21 करोड़, ‘वेलकम टू द जंगल’ 65.83 करोड़ और ‘भूत बंगला’ 65.65 करोड़ रुपये के साथ आगे हैं.
‘मिर्जापुर द मूवी’ के बाद ‘आवारापन 2’ 55 करोड़, ‘कॉकटेल 2’ 50.1 करोड़, ‘ओ रोमियो’ 34.51 करोड़ और ‘अल्फा’ 34.5 करोड़ रुपये के साथ टॉप 10 में हैं. रविवार की कमाई के बाद फिल्म की रैंकिंग में और बदलाव देखने को मिल सकता है.
ये भी पढ़ें- SRCC में पीएम मोदी का विपक्ष पर तंज, बोले- नाराज फूफा हर चीज का करते हैं विरोध