Manoj Kumar Death: दिग्गज बॉलीवुड एक्टर मनोज कुमार का निधन, 87 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Manoj Kumar Death: भारतीय अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 साल की उम्र में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया.

Manoj Kumar Death breathed his last at the age of 87
दिग्गज बॉलीवुड एक्टर मनोज कुमार का निधन

Manoj Kumar Death: इंडियन सिनेमा के मशहूर अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का निधन हो गया है. मनोज कुमार को खास तौर पर उनकी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना जाता था और उन्हें 'भारत कुमार' के नाम से भी पहचाना जाता था. 87 साल की उम्र में उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अपनी आखिरी सांस ली.

इन फिल्मों में कर चुके हैं काम

24 जुलाई 1937 को हरिकृष्ण गिरि गोस्वामी के नाम से जन्मे मनोज कुमार सभी कलाकारों के लिए एक प्रेरणा थे. उन्होंने देशभक्ति पर आधारित कई फिल्मों में अभिनय किया और उन्हें निर्देशित भी किया, जैसे कि “शहीद” (1965), “उपकार” (1967), “पूरब और पश्चिम” (1970), और “रोटी कपड़ा और मकान” (1974).

1992 में पद्मश्री और 2015 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार

भारतीय सिनेमा में उनके शानदार योगदान के लिए मनोज कुमार को 1992 में पद्मश्री और 2015 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. अपने काम से उन्होंने सबका दिल जीता. देशभक्ति फिल्मों के अलावा, उन्होंने “हरियाली और रास्ता”, “वो कौन थी”, “हिमालय की गोद में”, “दो बदन”, “पत्थर के सनम”, “नील कमल” और “क्रांति” जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में भी अभिनय किया और उन्हें निर्देशित किया.

ये भी पढ़ेंः दिल्ली में गर्मी का सितम, AC-कूलर से भी निकलेगी गर्म हवा; जानिए किन राज्यों में होगी बारिश