Mahatma Gandhi Jayanti: बापू की जयंती पर राजघाट पर प्रार्थना सभा का आयोजन, PM Modi होंगे शामिल

Mahatma Gandhi Jayanti: महात्मा गांधी की जयंती पर राजघाट में सुबह 7:30 बजे प्रार्थना सभा होगी, PM मोदी समेत कई दिग्गज नेता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे; 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक देशभर में चलेगा स्वच्छता अभियान.

Bharat 24

Mahatma  Gandhi Jayanti 2026: देश आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मना रहा है. हर साल 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है. नई दिल्ली स्थित राजघाट पर भी आज महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. सुबह 7:30 बजे राजघाट पर प्रार्थना सभा होगी, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई प्रमुख नेता और गणमान्य लोग शामिल होकर महात्मा गांधी को नमन करेंगे.

गांधी जयंती के अवसर पर राजघाट को विशेष रूप से तैयार किया गया है. सुबह 7:30 बजे यहां प्रार्थना सभा का आयोजन होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महात्मा गांधी की समाधि पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. इस दौरान कई अन्य वरिष्ठ नेता भी राजघाट पहुंच सकते हैं और राष्ट्रपिता को नमन करेंगे. 2 अक्टूबर का दिन देश के लिए खास महत्व रखता है. इस दिन महात्मा गांधी की जयंती के साथ-साथ पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती भी मनाई जाती है.

ये भी पढ़ें- UP Politics: BJP का चुनावी एक्शन प्लान तैयार! CM Yogi से मुलाकात, टिकटों पर भी मंथन?