Maharashtra BMC Chunav Result: BJP ने फिर लगाई बड़ी छलांग, उद्धव की शिवसेना लड़खड़ाई, देखें अपडेट

महाराष्ट्र के बीएमसी यानी बृहन्मुंबई नगर निगम चुनाव 2026 के परिणामों में शुरुआती रुझानों ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है.

Maharashtra BMC Chunav Result 2026 BJP is ahead in 23
Image Source: Social Media

Maharashtra BMC Chunav Result: महाराष्ट्र के बीएमसी यानी बृहन्मुंबई नगर निगम चुनाव 2026 के परिणामों में शुरुआती रुझानों ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है. बीएमसी के 227 वार्डों के लिए आयोजित मतगणना सुबह 10 बजे शुरू हुई और शुरुआती रुझानों से ही पता चल रहा है कि इस बार का चुनाव बेहद रोमांचक और कड़ी टक्कर वाला साबित हो रहा है.

रुझानों के अनुसार, भाजपा और उसके सहयोगी महायुति गठबंधन ने शुरुआती आंकड़ों में बढ़त बनाते हुए लगभग 75 सीटों पर अपनी पकड़ बनाई है. वहीं, उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) भी पीछे नहीं है और लगभग 46 सीटों पर मजबूत स्थिति बनाए हुए है. महायुति की बढ़त और शिवसेना की टक्कर इस चुनाव को "क्लोज फाइट" बना रही है.

बीएमसी चुनाव में भाजपा के लिए अच्छी खबर

बीएमसी चुनाव में भाजपा के लिए खास खबर यह रही कि मुंबई के मानखुर्द वार्ड से उसकी जीत सुनिश्चित हो चुकी है. यह सीट भाजपा के लिए काफी चुनौतीपूर्ण मानी जा रही थी, लेकिन यहां जीत दर्ज करने के बाद पार्टी को शुरुआती उत्साह मिला. कुल मिलाकर भाजपा अब अकेले 60 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि उद्धव ठाकरे की शिवसेना लगभग 46 सीटों तक ही सीमित है.

इस चुनाव में मनसे और कांग्रेस की भूमिका भी महत्वपूर्ण रही. मनसे ने शुरुआती रुझानों में 8 सीटों पर बढ़त बनाई है, वहीं कांग्रेस ने वार्ड नंबर 183 से उम्मीदवार आशा दीपक काले की जीत के साथ अपना खाता खोला. आशा काले ने लगभग 1,450 वोटों से जीत दर्ज की और उन्होंने शिंदे सेना की वैशाली शेवाले और मनसे की परिहार कटके को हराया. इसके साथ ही कांग्रेस को बीएमसी में पहली जीत मिली है.

चुनाव में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

बीएमसी चुनाव 2026 में सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रखी गई थी. मतगणना स्थल पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी सतर्क नजर आए. चुनाव से जुड़े सभी शुरुआती रुझान और एग्जिट पोल बताते हैं कि महायुति गठबंधन इस बार मजबूत स्थिति में है. ‘माई एक्सिस इंडिया’ के एग्जिट पोल के अनुसार, भाजपा-शिवसेना गठबंधन लगभग 131-151 सीटें जीतने और 42 प्रतिशत वोट प्रतिशत हासिल करने की स्थिति में था. जबकि उद्धव और राज ठाकरे के गठबंधन को 58-68 सीटों और 32 प्रतिशत वोट मिलने की संभावना जताई गई थी.

इस बीच, मतगणना के दौरान भाजपा ने लगातार बढ़त बनाते हुए बड़े छलांग लगाई है. शुरुआती रुझानों में भाजपा अकेले 60 सीटों तक पहुंच गई, जबकि शिवसेना अब भी 46 सीटों पर अटकी हुई है. अन्य पार्टियों में मनसे 8 सीटों पर, कांग्रेस 5 सीटों पर और अन्य छोटे दल 8 सीटों पर आगे चल रहे हैं.

ये भी पढ़ें- बलूचिस्तान में दिनदहाड़े बैंक और पुलिस थाने पर हमला, हथियार लूटकर छुड़ाए कैदी, जानें पूरा मामला