Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश की लाडली बहनों के लिए रक्षाबंधन से पहले बड़ी खुशखबरी है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 अगस्त को मैहर जिले से लाडली बहना योजना की अगली किस्त जारी करेंगे. इस बार महिलाओं को मिलने वाली राशि 1500 रुपये होगी. इसके अलावा सरकार की ओर से 250 रुपये का अतिरिक्त तोहफा भी दिया जाएगा.
यानी इस महीने पात्र महिलाओं के बैंक खाते में कुल 1750 रुपये आएंगे. यह लाडली बहना योजना की 39वीं किस्त होगी. बताया गया है कि 1.25 करोड़ से ज्यादा महिलाओं के खाते में यह राशि सीधे ट्रांसफर की जाएगी.
पिछले महीने भी जारी हुई थी किस्त
इससे पहले मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 12 जुलाई को भिंड के लहार से लाडली बहना योजना की किस्त जारी की थी. उस समय 1.25 करोड़ से ज्यादा महिलाओं के बैंक खातों में करीब 1,835 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए थे. इसी कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ शुरू करने की भी घोषणा की थी.
ऐसे चेक करें लाडली बहना योजना में अपना नाम
लाभार्थी महिलाएं घर बैठे ऑनलाइन यह चेक कर सकती हैं कि उनका नाम योजना की सूची में है या नहीं. इसके लिए सबसे पहले लाडली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. वहां ‘अंतिम सूची (Final List)’ या ‘आवेदन एवं भुगतान की स्थिति’ वाले विकल्प पर क्लिक करें. इसके बाद अपना आवेदन नंबर या समग्र सदस्य आईडी दर्ज करें.
कैप्चा भरने के बाद OTP के जरिए अपनी जानकारी वेरिफाई करें. OTP वेरिफाई होने के बाद स्क्रीन पर लाभार्थी सूची दिखाई देगी. अगर इस सूची में आपका नाम है, तो आपको अगली किस्त का लाभ मिल सकता है. अगर नाम सूची में नहीं है, तो किस्त की राशि खाते में नहीं आएगी. इसलिए लाभार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर अपनी पात्रता और भुगतान की स्थिति ऑनलाइन जरूर चेक करते रहें.
ये भी पढ़ें- नितिन नवीन ने घोषित की BJP की नई टीम, वसुंधरा राजे समेत 7 महिला नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी, देखें पूरी लिस्ट