Madhya Pradesh News: उज्जैन की सड़कों पर रचा नया इतिहास, महाकाल मंदिर में CM Mohan ने की तलवारबाजी

Madhya Pradesh News: आज उज्जैन की पावन धरा पर रंग पंचमी का एक ऐसा दृश्य देखने को मिला जिसे देखकर के हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया. मध्य प्रदेश के ऊर्जावान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वयं श्री कृष्ण सुदामा रंग उत्सव यानी कि गेर का नेतृत्व किया.

Bharat 24

Madhya Pradesh News: आज उज्जैन की पावन धरा पर रंग पंचमी का एक ऐसा दृश्य देखने को मिला जिसे देखकर के हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया. मध्य प्रदेश के ऊर्जावान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वयं श्री कृष्ण सुदामा रंग उत्सव यानी कि गेर का नेतृत्व किया. सिंधी कॉलोनी से शुरू होकर के टावर चौक तक निकली इस भव्य गेर में मुख्यमंत्री ने ना केवल जनता पर गुलाल उड़ाया बल्कि अखाड़े के शस्त्रों का पूजन कर खुद भी तलवार और लाठी भाझकर अपनी वीरता का प्रदर्शन किया. बाबा के दर्शन के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मीडिया से चर्चा करते हुए बड़े गर्व के साथ देश के गौरव की बात कही. उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में भारत का मस्तक पूरी दुनिया में ऊंचा है.

ये भी पढ़ें- मिडिल ईस्ट में जंग हुआ भीषण, 8 दिन में 4500 हमले; ईरान ने भी 3500 हथियारों से किया पलटवार