MPPSC Result 2019: कौन है सतना की Priya Pathak? जिन्होंने टॉप की राज्य सेवा परीक्षा; जानें संघर्ष की कहानी

MPPSC Result 2019 Toppers: सतना जिले की रहने वाली प्रिया पाठक के टॉप करने की खबर के बाद से पूरे जिले में में खुशी का माहौल है.

MPPSC Result 2019: कौन है सतना की Priya Pathak? जिन्होंने टॉप की राज्य सेवा परीक्षा; जानें संघर्ष की कहानी

भोपाल, न्यूज डेस्क: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने एमपी राज्य सेवा परीक्षा (SSE) 2019 के परिणाम (MPPSC SSE Result 2019) घोषित कर दिए है.  इसके साथ ही सफल उम्मीदवारों की लिस्ट भी जारी कर दी गई है. आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक प्रिया पाठक ने परीक्षा में टॉप (Priya Pathak) किया है.  दूसरे नंबर पर शिवांगी बघेल और पूजा सोनी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है. टॉपर प्रिया के घर पर पहली रैंक हासिल करने के बाद खुशी का माहौल है. चलिए जानते हैं उनके सफर के बारे में...

घर में खुशी का माहौल 

सतना जिले की रहने वाली प्रिया पाठक के टॉप करने की खबर के बाद से पूरे जिले में खुशी का माहौल है. जहां भी लोगों को ये सूचना मिल रही है लोग प्रिया पाठक को शुभकामनाएं देने के लिए उनके घर पर पहुंच रहे हैं. प्रिया पाठक का चयन डिप्टी कलेक्टर (Deputy Collector) के पद पर हुआ है. प्रिया के पिता का नाम कृष्ण शरण पाठक शिक्षक और माता का नाम पुष्पा पाठक है. बता दें कि राज्य सेवा परीक्षा में लड़कियों का बोलबाला रहा. टॉप-10 में सात लड़कियों ने बाजी मारी है. प्रिया पाठक के अलावा शिवांगी बघेल, पूजा सोनी, राहुल कुमार पटेल, निधि मिश्रा, हरनीतकौर कलसी, सौरभ मिश्रा, सलोनी अग्रवाल, रीतिका पाटीदार, आशुतोष महादेव सिंह ठाकुर के नाम है.

प्रिया ने कैसे की पढ़ाई? 

प्रिया पाठक की शुरूआती पढ़ाई कक्षा 1 से लेकर 5 तक सरस्वती विद्यालय में हुई है. जबकि 6 से लेकर 12 वीं तक की पढ़ाई उन्होंने राहिकवारा नागौद नवोदय विद्यालय से साइंस ग्रुप से की. 12 वीं के बाद प्रिया ने ग्रेजुएशन जबलपुर से  BSC बायो टेक्नोलॉजी से किया. फिर पोस्ट ग्रेजुएशन देवी अहिल्या बाई विश्वविद्यालय से पॉलिटिकल साइंस में किया. प्रिया बताती हैं कि उन्होंने सेल्फ प्रिपरेशन  की थी. खुद नोट्स बनाए और साथ ही मॉक टेस्ट का भी सहारा लिया था.