Bank Holiday January 2024: जनवरी में बैंकों में छुट्टियों की भरमार, यहां देखें कब और कितने दिन नहीं होगा काम?

Bank Holiday List January 2024: भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) की छुट्टियों कि लिस्ट कमर्शियल, प्राइवेट और ग्रामीण सभी बैंकों के लिए होती है.

Bank Holiday January 2024: जनवरी में बैंकों में छुट्टियों की भरमार, यहां देखें कब और कितने दिन नहीं होगा काम?

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क: दिसंबर का महीना खत्म होने वाला है और नए साल का आगाज होने में बस कुछ दिन बाकी हैं. ऐसे में अगर जनवरी में आपको बैंक से संबंधित जरूरी काम है तो जल्द से जल्द निपटा लें क्योंकि अगले महीने छुट्टियों की (Bank Holidays in January 2024) भरमार है. लगातार बैंक में अवकाश होने की वजह से लोगों के जरूरी काम अटक जाते हैं. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने नए साल के लिए बैंक हॉलीडे की लिस्ट जारी कर दी है. ऐसे में आप लिस्ट को चेक करके अपने काम की प्लानिंग कर सकते हैं. चलिए जानते हैं जनवरी में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक?

जनवरी में 16 दिन बैंक रहेंगे बंद

भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) की छुट्टियों कि लिस्ट कमर्शियल, प्राइवेट और ग्रामीण सभी बैंकों के लिए होती है. जनवरी 2024 में कुल 16 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं. इसमें नए साल की छुट्टी से लेकर गणतंत्र दिवस (Republic Day 2024),  दूसरे और चौथे शनिवार के साथ ही रविवार की छुट्टी भी शामिल है. इस बात का ध्यान रहें कि ये छुट्टियां हर राज्यों और शहर के मुतबाकि अलग-अलग होती है. 

 

छुट्टियां की लिस्ट यहां देखें-

1 जनवरी, 2024- नया साल
7 जनवरी, 2024- रविवार
11 जनवरी, 2024- मिशनरी दिवस
12 जनवरी, 2024- स्वामी विवेकानंद जयंती 
13 जनवरी, 2024- महीने का दूसरा शनिवार
14 जनवरी, 2024- मकर संक्रांति और रविवार
15 जनवरी, 2024- पोंगल 
16 जनवरी, 2024- टुसू पूजा
17 जनवरी, 2024- गुरु गोविंद सिंह जयंती
20 जनवरी, 2024- रविवार
23 जनवरी, 2024- नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती
25 जनवरी, 2024- हिमाचल प्रदेश राज्य दिवस
26 जनवरी, 2024- गणतंत्र दिवस 
27 जनवरी, 2024- चौथा शनिवार
28 जनवरी, 2024- रविवार
31 जनवरी, 2024- मी-डैम-मी-फी