Lokah Chapter 1 चंद्रा’ ने मचाया ओटीटी पर तहलका, लोगों ने कहा- थिएटर की छत ही उड़ गई थी

Lokah Chapter 1: फैंटेसी थ्रिलर ‘लोकाह चैप्टर 1 चंद्रा’ आखिरकार ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ हो चुकी है और इसके बाद जो माहौल बना है, वह किसी तूफान से कम नहीं. थिएटर में रिलीज़ के बाद जहां कई फिल्मों को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिलती है, वहीं ‘लोकाह’ ने इस ट्रेंड को तोड़ दिया है.

Lokah Chapter 1 Movie Released on ott kalyani Priyadarshan film
Image Source: Social Media

Lokah Chapter 1: फैंटेसी थ्रिलर ‘लोकाह चैप्टर 1 चंद्रा’ आखिरकार ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ हो चुकी है और इसके बाद जो माहौल बना है, वह किसी तूफान से कम नहीं. थिएटर में रिलीज़ के बाद जहां कई फिल्मों को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिलती है, वहीं ‘लोकाह’ ने इस ट्रेंड को तोड़ दिया है. ओटीटी पर आते ही दर्शक एक बार फिर फिल्म की तारीफों के पुल बांध रहे हैं और सोशल मीडिया पर इसका नाम ट्रेंड कर रहा है.

फिल्म के ओपनिंग सीक्वेंस को लेकर दर्शक झूम उठे हैं. एक यूज़र ने सोशल मीडिया पर लिखा  कि  लोकाह का शुरुआती सीन सिनेमा में दर्शकों को बांधने का परफेक्ट उदाहरण है. फेनॉमेनल एक्सीक्यूशन वहीं एक अन्य फैन ने लिखा, “डलक्वेर सलमान की एंट्री पर तो थिएटर की छत ही उड़ गई थी, दर्शकों का शोर गूंज रहा था. फिल्म की सिनेमैटिक ट्रीटमेंट और विजुअल इफेक्ट्स को लेकर दर्शकों ने निर्देशक की जमकर तारीफ की है.

जेक्स बजॉय का म्यूज़िक बना ओटीटी रिलीज़ की जान

ओटीटी पर रिलीज़ के बाद फिल्म का सबसे बड़ा चर्चित पहलू रहा इसका बैकग्राउंड म्यूज़िक. संगीतकार जेक्स बजॉय की धुनों ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली है. एक यूज़र ने लिखा, आखिरकार @DulQuer का इंट्रो BGM साफ-साफ सुनने को मिला, जेक्स बजॉय आप लीजेंड हैं. एक अन्य फैन ने ट्वीट किया, “#Lokah में जेक्स बजॉय का BGM सच में जादू कर रहा है. संगीत ने फिल्म के हर सीन को जीवंत बना दिया है और कई दर्शक इसे हाल के समय का सबसे प्रभावशाली बैकग्राउंड स्कोर बता रहे हैं.

डलक्वेर सलमान की दमदार कैमियो एंट्री

फिल्म के निर्माता और अभिनेता डलक्वेर सलमान ने इस बार पर्दे पर एक पावरफुल कैमियो किया है. उनके साथ टोविनो थॉमस की उपस्थिति ने फिल्म में ऊर्जा भर दी. दोनों के दृश्यों ने दर्शकों को ग्लोबल फैंटेसी सिनेमा की याद दिला दी. एक यूज़र ने लिखा, #Lokah का एक सीन तो ‘ट्वाइलाइट सागा’ के शुरुआती एक्सीडेंट सीन जैसा लगा बेहद सिनेमैटिक और इमोशनल.

ये फिल्म 1000 करोड़ की हकदार थी

ओटीटी रिलीज़ के बाद कई दर्शकों ने फिल्म के पैमाने और महत्वाकांक्षा की खुलकर तारीफ की है. एक यूज़र ने लिखा “कहानी, अभिनय, एक्शन और विजुअल इफेक्ट्स  हर पहलू में ‘लोकाह’ बाकी मिड-रेंज फिल्मों से बहुत आगे है. 30 करोड़ में बनी ये फिल्म 1000 करोड़ की हकदार थी. फिल्म की भव्यता और तकनीकी स्तर ने मलयालम सिनेमा को एक नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है.

रहस्यमयी ‘चंद्रा’ और बेंगलुरु का अंधकार

फिल्म में कल्याणी प्रियदर्शन ने ‘चंद्रा’ का किरदार निभाया है.  एक रहस्यमयी युवती, जिसकी एंट्री बेंगलुरु शहर में कई सवाल खड़े कर देती है. कहानी आगे बढ़ते-बढ़ते उसे एक ऑर्गन ट्रैफिकिंग गैंग के जाल में उलझा देती है. फिल्म में नस्लेन, सैंडी मास्टर, अरुण कुरियन और चंदू सलीम कुमार जैसे कलाकारों ने दमदार अभिनय से कहानी को गहराई दी है.

मलयालम सिनेमा की नई उड़ान

‘लोकाह: चैप्टर 1 – चंद्रा’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि मलयालम इंडस्ट्री की क्रिएटिव ब्रेवरी का प्रतीक है. फैंटेसी, इमोशन और सस्पेंस का यह संगम दर्शकों को एक रहस्यमयी दुनिया में ले जाता है. डलक्वेर सलमान और कल्याणी प्रियदर्शन की जोड़ी, जेक्स बजॉय के संगीत और निर्देशक के शानदार विज़न ने इस फिल्म को एक मॉडर्न क्लासिक बना दिया है.

यह भी पढ़ें: बिग-बॉस हाउस में कुनिका सदानंद के साथ हुई धक्का-मुक्की, अमाल मलिक से घरवाले हुए नाराज