Kanpur KDA Action: लखनऊ में कोचिंग क्षेत्र में हुई आग की घटना के बाद विकास प्राधिकरण (KDA) अब एक्शन मोड में नजर आ रहा है. प्राधिकरण ने नियमों का उल्लंघन करने वाले कोचिंग संस्थानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है.
KDA उपाध्यक्ष अंकुर कौशिक के निर्देश पर सोमवार शाम प्रवर्तन टीम ने कई इलाकों में जांच अभियान चलाया. इस दौरान ऐसे संस्थानों की जांच की गई, जहां भवन नक्शे के विपरीत निर्माण किया गया था या बेसमेंट का इस्तेमाल नियमों के खिलाफ व्यावसायिक गतिविधियों के लिए किया जा रहा था.
तीन घंटे में 16 प्रतिष्ठान सील
करीब तीन घंटे तक चले अभियान में KDA की टीम ने 16 कोचिंग संस्थानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सील कर दिया. इसके अलावा 22 अन्य प्रतिष्ठानों को भी चिन्हित किया गया है. इन सभी को नोटिस भेजे जा रहे हैं और इनके खिलाफ भी जल्द कार्रवाई की जाएगी. अधिकारियों के अनुसार मंगलवार को भी विशेष अभियान चलाकर आगे की कार्रवाई जारी रहेगी.
Kanpur, Uttar Pradesh: Action has been initiated by Kanpur Development Authority against coaching institutes and commercial establishments. On June 22, 2026, the Authority carried out sealing operations against 3 establishments in Zone-1A, 5 in Zone-2B, 3 in Zone-3, and 5 in… pic.twitter.com/O4IwEyENOj
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 23, 2026
पहले भी हुई थी कार्रवाई
कुछ समय पहले दिल्ली में एक होटल में आग लगने की घटना के बाद भी KDA ने शहर के कई बेसमेंटों की जांच की थी. उस दौरान एक दर्जन से अधिक बेसमेंट सील किए गए थे और कई लोगों को नोटिस जारी किए गए थे.
हालिया सर्वे में यह सामने आया है कि शहर में करीब 3,000 ऐसे बेसमेंट हैं, जिनका इस्तेमाल पार्किंग या स्टोर के बजाय व्यावसायिक गतिविधियों के लिए किया जा रहा है. यह सुरक्षा नियमों का उल्लंघन माना जाता है.
काकादेव इलाके में चला अभियान
सोमवार को KDA की टीम ने काकादेव क्षेत्र में कई कोचिंग संस्थानों की जांच की. जांच के दौरान विद्यापीठ, फिजिक्स वाला, संजीव राठौर कोचिंग, वर्क स्पेस समेत कई संस्थानों पर कार्रवाई की गई. जोन-1 की टीम ने 3, जोन-2बी की टीम ने 5, जोन-3 की टीम ने 3 और जोन-5 की टीम ने 5 प्रतिष्ठानों को सील किया. कुल मिलाकर 16 संस्थानों पर कार्रवाई की गई.
आगे भी जारी रहेगा अभियान
KDA अधिकारियों का कहना है कि शहर में नियमों के खिलाफ चल रही गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है. जिन भवनों में सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है या बेसमेंट का गलत इस्तेमाल हो रहा है, उनके खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.
ये भी पढ़ें- कब से इसी मौके का इंतजार था... टीम इंडिया की जर्सी मिलते ही भावुक हुए वैभव सूर्यवंशी, देखे Video