June Theatre Release List: हर महीने कई नई फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होती हैं, लेकिन इस जून का महीना फिल्म प्रेमियों के लिए खास होने वाला है. इस महीने कई बड़ी स्टार्स की मच अवेटेड फिल्में पर्दे पर आएंगी, जो हर तरह के दर्शकों का ध्यान आकर्षित करेंगी. चाहे वो एक्शन हो, रोमांस हो या फिर कॉमेडी ड्रामा, जून में सिनेमाघरों में धमाल मचाने वाली फिल्में हर किसी के लिए कुछ न कुछ लेकर आ रही हैं. तो चलिए, इस महीने रिलीज होने वाली सभी प्रमुख फिल्मों पर एक नजर डालते हैं.
टॉक्सिक
जून की सबसे बड़ी रिलीज़ का नाम है 'टॉक्सिक', जो कि यश की स्टार पावर के साथ दर्शकों के बीच जबरदस्त हाइप बना रही है. पहले इस फिल्म को धुरंधर 2 के साथ 19 मार्च को रिलीज किया जाना था, लेकिन मिडल ईस्ट में हालात खराब होने के कारण इसकी रिलीज़ को टाल दिया गया था. अब ये फिल्म 4 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. यश के साथ इस फिल्म में कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, और तारा सुतारिया जैसे स्टार्स नजर आएंगे, जिससे इस फिल्म को लेकर उत्साह और भी बढ़ गया है.
कॉकटेल 2
जून में एक और बड़ी फिल्म रिलीज़ होने जा रही है और वह है 'कॉकटेल 2'. शाहिद कपूर, कृति सेनन, और रश्मिका मंदाना स्टारर इस रोमांटिक ड्रामा को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज है. होमी अदजानिया द्वारा निर्देशित और मैडॉक फिल्म्स द्वारा निर्मित यह फिल्म 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. कॉकटेल के पहले पार्ट ने दर्शकों के बीच रोमांटिक फिल्म्स के लिए एक खास जगह बनाई थी, और इस सीक्वल से भी उसी स्तर की उम्मीदें जताई जा रही हैं.
वेलकम टू द जंगल
अगर आपको कॉमेडी और एक्शन का मसाला चाहिए तो 'वेलकम टू द जंगल' आपके लिए परफेक्ट फिल्म होगी. वेलकम फ्रेंचाइजी की अगली कड़ी वेलकम टू द जंगल में अक्षय कुमार, संजय दत्त, सुनील शेट्टी, और अरशद वारसी जैसे कलाकारों की भरमार है. इसके अलावा, परेश रावल, श्रेयस तलपड़े, राजपाल यादव, और जैकलीन फर्नांडीज जैसे सितारे भी इस फिल्म में अहम भूमिका में होंगे. इस फिल्म का निर्देशन अहमद खान ने किया है और ये फिल्म 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
मैं वापस आऊंगा
अगर आप दिल से एक खूबसूरत प्रेम कहानी देखना चाहते हैं तो 'मैं वापस आऊंगा' आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है. इम्तियाज अली की इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, और शरवरी वाघ जैसे स्टार्स हैं. इस फिल्म में प्रेम और तड़प की दिलचस्प कहानी दिखाई जाएगी, और यह 12 जून 2026 को रिलीज होगी. फिल्म के निर्देशन में इम्तियाज अली का अलग ही अंदाज देखने को मिलेगा.
ये भी पढ़ें: धुरंधर फ्रेंचाइजी ने रचा इतिहास, दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर सॉलिड कमाई; बना दिया रिकॉर्ड