June 2026 South Release: जून 2026 साउथ सिनेमा के दर्शकों के लिए एंटरटेनमेंट का जबरदस्त पैकेज लेकर आ रहा है. इस महीने बड़े सुपरस्टार्स से लेकर नए प्रयोग करने वाले फिल्ममेकर्स तक, हर कोई दर्शकों को कुछ अलग और यादगार देने की तैयारी में है. तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ इंडस्ट्री की कई चर्चित फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं, जिनमें एक्शन, इमोशन, थ्रिलर, कॉमेडी और फैमिली ड्रामा का शानदार मेल देखने को मिलेगा. खास बात यह है कि इस बार सिर्फ बड़े बजट की फिल्में ही नहीं, बल्कि कंटेंट बेस्ड कहानियां भी दर्शकों का ध्यान खींचने के लिए तैयार हैं.
‘पेड्डी’
जून महीने की शुरुआत Ram Charan की बहुप्रतीक्षित फिल्म “पेड्डी” से होने जा रही है. यह स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा एक गांव के ऐसे युवक की कहानी दिखाती है, जो अलग-अलग खेलों में माहिर होता है और तमाम मुश्किलों के बावजूद अपनी अलग पहचान बनाने की कोशिश करता है. फिल्म में एक्शन के साथ भावनात्मक संघर्ष भी देखने को मिलेगा. इस फिल्म में Janhvi Kapoor, Shiva Rajkumar और Jagapathi Babu जैसे कलाकार भी अहम किरदार निभा रहे हैं.
‘परिमाला एंड को’
तमिल फिल्म “परिमाला एंड को” एक मिडिल क्लास परिवार की कहानी है, जिसकी जिंदगी अचानक रहस्यमयी घटनाओं से बदल जाती है. फिल्म हल्के-फुल्के कॉमिक अंदाज में आगे बढ़ती है, लेकिन इसके भीतर कई चौंकाने वाले मोड़ भी छिपे हैं. Jayaram, Urvashi और Yogi Babu की मौजूदगी इस फिल्म को और दिलचस्प बनाती है.
‘सिंग गीतम’
“सिंग गीतम” जून की उन फिल्मों में शामिल है, जो दर्शकों को एक अलग सिनेमाई अनुभव देने की कोशिश कर रही हैं. यह म्यूजिकल फैंटेसी एक ऐसे रहस्यमयी गांव की कहानी है, जहां पहुंचने वाला युवक वहां की परंपराओं और छिपे हुए रहस्यों में उलझ जाता है. फिल्म में संगीत, रहस्य और ड्रामा का मिश्रण इसे बाकी फिल्मों से अलग बनाता है.
‘मॉलीवुड टाइम्स’
Naslen स्टारर “मॉलीवुड टाइम्स” एक ऐसे लड़के की कहानी है, जो मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में हॉरर फिल्ममेकर बनने का सपना देखता है. छोटे शहर से बड़े सपनों तक का यह सफर संघर्ष, असफलताओं और उम्मीदों से भरा हुआ है. यह फिल्म उन युवाओं की कहानी कहती है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद अपने सपनों को छोड़ना नहीं चाहते.
‘मैंगो पच्चा’
कन्नड़ फिल्म “मैंगो पच्चा” एक ऐसे युवक की कहानी दिखाती है, जिसकी जिंदगी DVD स्टोर चलाने से शुरू होकर अपराध की दुनिया तक पहुंच जाती है. गलत फैसले और तेज़ी से बदलती महत्वाकांक्षाएं उसकी जिंदगी को पूरी तरह बदल देती हैं. फिल्म में मैसूर की लोकल लाइफ और अंडरवर्ल्ड का दिलचस्प चित्रण देखने को मिलेगा.
‘वरवु’
Joju George स्टारर “वरवु” एक मिस्ट्री थ्रिलर है, जिसकी कहानी सत्ता, डर और छिपे हुए सच के इर्द-गिर्द घूमती है. एक घटना कई परिवारों की जिंदगी बदल देती है और सालों बाद पुरानी सच्चाइयां बाहर आने लगती हैं. फिल्म में सस्पेंस और बदले की भावना को काफी गहराई से दिखाया गया है.
‘मां इंटी बंगारम’
Samantha Ruth Prabhu इस फिल्म में एक मजबूत महिला के किरदार में नजर आएंगी, जो अपने परिवार को बचाने के लिए हर मुश्किल का सामना करती है. “मां इंटी बंगारम” में एक्शन, कॉमेडी और फैमिली ड्रामा का ऐसा मिश्रण देखने को मिलेगा, जो इसे फैमिली ऑडियंस के लिए खास बना सकता है.
‘जन नायकन’
जून की सबसे चर्चित फिल्मों में Vijay की “जन नायकन” भी शामिल है. यह फिल्म एक पिता और बेटी के रिश्ते की भावनात्मक कहानी को बड़े स्तर पर पेश करेगी. फिल्म में Bobby Deol और Pooja Hegde भी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे. एक्शन और इमोशन से भरपूर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका कर सकती है.
‘बालन: द बॉय’
“बालन: द बॉय” एक इमोशनल ड्रामा है, जिसमें एक छोटा लड़का अपनी मां के गायब होने के बाद जवाब तलाशने निकलता है. फिल्म बचपन की अकेलेपन भरी दुनिया, संघर्ष और भावनात्मक दर्द को बेहद संवेदनशील तरीके से पेश करती है. यह फिल्म उन दर्शकों को ज्यादा पसंद आ सकती है, जो गहरी और दिल छू लेने वाली कहानियां देखना पसंद करते हैं.
‘लेनिन’
Akhil Akkineni स्टारर “लेनिन” जून महीने की बड़ी एक्शन फिल्मों में शामिल है. फिल्म परिवार, विरासत और पुरानी दुश्मनी की कहानी पर आधारित है. कहानी इस सवाल के इर्द-गिर्द घूमती है कि इंसान अपने पीछे कैसी पहचान छोड़कर जाता है. दमदार एक्शन के साथ फिल्म में इमोशनल और गहरी कहानी भी देखने को मिलेगी.
ये भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस के बाद अब टीवी पर धमाल मचाएगी 'धुरंधर', जानें कब और कहां देख पाएंगे