भारत का प्रभाव अब पूरी दुनिया में तेजी से बढ़ता जा रहा है. अमेरिका से लेकर ब्रिटेन तक, हर देश में भारत की महत्वता को महसूस किया जा रहा है. भारत अब पहले जैसा नहीं रहा; यह आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी और अपनी नीति पर कायम रहने वाला देश बन चुका है. विदेश मंत्री एस. जयशंकर का लंदन दौरा इस बदलाव का एक और उदाहरण है. जब वे ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर से मुलाकात करने पहुंचे, तो उनकी बॉडी लैंग्वेज और बातचीत ने यह साफ कर दिया कि भारत अब किसी के दबाव में नहीं आता और न ही वह किसी की रणनीति को अपनाता है.
लंदन में हुई मुलाकात
मंगलवार शाम को लंदन में हुई इस मुलाकात में एस. जयशंकर के हाव-भाव ने यह दिखाया कि भारत अब वैश्विक राजनीति में एक स्वतंत्र और मजबूत भूमिका निभाता है. उन्होंने ब्रिटिश प्रधानमंत्री से बातचीत के दौरान आत्मविश्वास से भरी मुद्रा में अपनी बात रखी, कभी हाथ मिलाते हुए तो कभी समझाने वाली मुद्रा में. इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुभकामना संदेश भी स्टार्मर तक पहुंचाया.
जयशंकर की यह मुलाकात और उनके सहज आत्मविश्वास को देखकर यह कहा जा सकता है कि भारत अब अपने कदमों पर मजबूती से खड़ा है और दुनिया में एक निर्णायक ताकत बन चुका है. एस. जयशंकर ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात की तस्वीरें भी शेयर की, जिनमें वह पूरी तरह से फ्रंटफुट पर दिखे, जो यह साफ दर्शाता है कि भारत अब किसी के दबाव में नहीं आता, बल्कि खुद अपनी नीति बनाता है.
Delighted to call on Prime Minister @Keir_Starmer at @10DowningStreet today.
— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) March 4, 2025
Conveyed the warm greetings of PM @narendramodi.
Discussed taking forward our bilateral, economic cooperation and enhancing people to people exchanges.
PM Starmer also shared UK’s perspective on… pic.twitter.com/KnVuirFMLA
ब्रिटिश प्रधानमंत्री के साथ बातचीत करते दिखे
इन तस्वीरों में ऐसा कोई भी संकेत नहीं था कि यह एक साधारण विदेश मंत्री और प्रधानमंत्री की मुलाकात है. एक तरफ जहां स्टार्मर गर्मजोशी से उनका स्वागत करते नजर आए, वहीं जयशंकर अपनी बातों में सटीकता और परिपक्वता दिखाते हुए सामने खड़े थे. वे एक समान ऊंचाई पर खड़े होकर ब्रिटिश प्रधानमंत्री के साथ बातचीत करते दिखे, मानो दोनों बराबरी के स्तर पर एक-दूसरे से मिल रहे हों.
जयशंकर ने अपनी मुलाकात के बाद बताया कि इस बातचीत में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने, आर्थिक सहयोग बढ़ाने और लोगों के बीच संबंधों को बेहतर बनाने पर चर्चा हुई. इसके अलावा, रूस-यूक्रेन युद्ध पर भी उनकी चर्चा हुई, जिसमें भारत का रुख स्पष्ट था कि वह किसी गुट में शामिल होने के बजाय सिर्फ शांति चाहता है. जयशंकर ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री को भारत के इस रुख से पूरी तरह अवगत कराया.
अपने सोशल मीडिया पोस्ट में विदेश मंत्री ने लिखा, "हमने द्विपक्षीय संबंधों, आर्थिक सहयोग और लोगों के बीच आदान-प्रदान को बढ़ावा देने पर चर्चा की. पीएम स्टार्मर ने यूक्रेन संघर्ष पर ब्रिटेन के दृष्टिकोण को भी साझा किया."
ये भी पढ़ेंः IND vs AUS: क्या था 6 5 का फॉर्मूला, जिससे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीती टीम इंडिया, रोहित ने किया खुलासा