Jaipur Army Day Parade: भारतीय सेना का अजेय पराक्रम... स्वदेशी हथियारों का जोरदार प्रदर्शन

Jaipur Army Day Parade display of indigenous weapons

जयपुर में इस बार पहली बार आर्मी एरिया के बाहर आयोजित हुई आर्मी-डे परेड का आयोजन देखने के लिए हजारों लोग जमा हुए. कार्यक्रम जगतपुरा के महल रोड पर आयोजित किया गया, जहां आम जनता ने सेना की ताकत और आधुनिक हथियारों का अद्भुत प्रदर्शन देखा. जयपुर की सड़कों पर ब्रहमोस मिसाइल और पिनाका मल्टी-बैरल रॉकेट लॉन्चर आम लोगों के सामने लाए गए. इसके साथ ही आसमान में अपाचे अटैक हेलिकॉप्टर ने दुश्मनों के लिए खतरनाक करतब दिखाते हुए लोगों को रोमांचित कर दिया.