ICC टी20 रैंकिंग में ईशान किशन और संजू सैमसन का जलवा, पाकिस्तानी ओपनर को लगा झटका; देखें पूरी लिस्ट

ICC Rankings Update: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद आईसीसी ने नई टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग जारी कर दी है. इस बार भी भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन रैंकिंग में साफ दिखाई दे रहा है. कुछ खिलाड़ियों ने शानदार छलांग लगाई है, जबकि कुछ को हल्का नुकसान भी हुआ है.

Ishan Kishan and Sanju Samson shine in T20 rankings Pakistani opener gets a shock See full list
Image Source: Social Media

ICC Rankings Update: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद आईसीसी ने नई टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग जारी कर दी है. इस बार भी भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन रैंकिंग में साफ दिखाई दे रहा है. कुछ खिलाड़ियों ने शानदार छलांग लगाई है, जबकि कुछ को हल्का नुकसान भी हुआ है.

नई रैंकिंग में भारत के अभिषेक शर्मा पहले स्थान पर बने हुए हैं. उनकी रेटिंग 875 है. हालांकि अब उनकी टॉप पोजिशन को चुनौती मिलने लगी है, क्योंकि पहले और दूसरे नंबर के बीच बहुत कम अंतर रह गया है.

ईशान किशन की बड़ी छलांग

ईशान किशन ने इस बार शानदार प्रदर्शन के दम पर दो स्थान की छलांग लगाई है और अब वह दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. उनकी रेटिंग 871 है, जो अभिषेक शर्मा से केवल चार अंक कम है. ऐसे में आने वाले समय में नंबर-1 की रेस और भी रोमांचक हो सकती है.

पाकिस्तान के ओपनर साहिबजादा फरहान को एक स्थान का नुकसान हुआ है और वह अब तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. उनकी रेटिंग 848 है. इंग्लैंड के फिल साल्ट भी एक स्थान नीचे खिसककर चौथे नंबर पर आ गए हैं. उनकी रेटिंग 792 है. श्रीलंका के पथुम निसंका पांचवें स्थान पर बने हुए हैं.

टिम सिफर्ट को मिला फायदा

न्यूजीलैंड के टिम सिफर्ट ने इस बार चार स्थान की बड़ी छलांग लगाई है और वह सीधे छठे नंबर पर पहुंच गए हैं. उनकी रेटिंग अब 749 हो गई है. भारत के तिलक वर्मा को एक स्थान का नुकसान हुआ है और अब वह सातवें नंबर पर आ गए हैं. दक्षिण अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस आठवें स्थान पर हैं. भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव को भी दो स्थान का नुकसान हुआ है और वह अब नौवें नंबर पर पहुंच गए हैं. उनकी रेटिंग 722 है. इंग्लैंड के जोस बटलर 716 रेटिंग के साथ दसवें स्थान पर हैं.

संजू सैमसन की जबरदस्त उड़ान

इस रैंकिंग में संजू सैमसन ने सबसे बड़ी छलांग लगाई है. उन्होंने एक साथ 18 स्थान ऊपर आकर 22वां स्थान हासिल किया है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के आखिरी तीन मैचों में उन्होंने 80 से ज्यादा रन बनाए थे, जिसका फायदा उन्हें रैंकिंग में भी मिला है.

ये भी पढ़ें- Chhattisgarh: नक्सल विरोधी अभियान में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, 108 माओवादियों ने किया सरेंडर