Vaibhav Suryavanshi: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, अपने नाम किया ये बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड

भारतीय क्रिकेट को एक और उभरता हुआ सितारा मिल गया है. राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसने उन्हें दुनिया के सबसे चर्चित टीनएज क्रिकेटरों की सूची में शामिल कर दिया है.

Ipl 2026 Vaibhav Suryavanshi To Score Most Runs In A T20 League
Image Source: ANI

Vaibhav Suryavanshi: भारतीय क्रिकेट को एक और उभरता हुआ सितारा मिल गया है. राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसने उन्हें दुनिया के सबसे चर्चित टीनएज क्रिकेटरों की सूची में शामिल कर दिया है. महज 15 साल की उम्र में वैभव ने टी20 क्रिकेट में बड़ा विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रचते हुए टी20 टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टीनएजर बनने का गौरव हासिल किया. इस रिकॉर्ड तक पहुंचने के लिए उन्हें सिर्फ दो रन की जरूरत थी और उन्होंने पारी के दूसरे ओवर में यह उपलब्धि अपने नाम कर ली. विल जैक्स की गेंद पर दूसरा रन पूरा करते ही वैभव ने नया इतिहास लिख दिया.

आईपीएल 2026 में बल्ले से मचा रहे धमाल

राजस्थान रॉयल्स के इस युवा बल्लेबाज ने पूरे सीजन शानदार बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया है. वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 के 14 मुकाबलों में कुल 483 रन बनाए हैं. इतनी कम उम्र में उनका आत्मविश्वास, शॉट चयन और बड़े मैचों में दबाव झेलने की क्षमता क्रिकेट फैंस और दिग्गजों को हैरान कर रही है.

बिहार से आने वाले इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने तेज गेंदबाजों के साथ-साथ स्पिनरों के खिलाफ भी बेखौफ बल्लेबाजी की है. कई मुकाबलों में उन्होंने टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई और कठिन परिस्थितियों में भी शानदार पारियां खेलीं.

देवदत्त पडिक्कल का रिकॉर्ड टूटा

इससे पहले यह खास रिकॉर्ड भारतीय बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल के नाम दर्ज था. उन्होंने 2019-20 के सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में कर्नाटक की ओर से खेलते हुए 19 साल की उम्र में 580 रन बनाए थे. लंबे समय तक इसे किसी टीनएजर द्वारा टी20 क्रिकेट में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन माना जाता रहा.

इसके अलावा मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने 2022 के आईपीएल सीजन में 19 साल की उम्र में 14 मैचों में 397 रन बनाए थे. उनका प्रदर्शन भी काफी चर्चा में रहा था.

विदेशी युवा खिलाड़ियों को भी छोड़ा पीछे

सिर्फ भारतीय खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि कई विदेशी युवा बल्लेबाज भी इस सूची में शामिल रहे हैं. दक्षिण अफ्रीका के लुआन-ड्रे प्रिटोरियस ने 2024-25 के एसए20 सीजन में पार्ल रॉयल्स के लिए 12 मैचों में 397 रन बनाए थे. वहीं इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज विल स्मीड ने 2021 के वाइटैलिटी ब्लास्ट में समरसेट की ओर से खेलते हुए 385 रन बनाए थे.

हालांकि वैभव सूर्यवंशी ने अपने शानदार प्रदर्शन से इन सभी रिकॉर्ड्स को पीछे छोड़ते हुए नया मुकाम हासिल कर लिया है.

ये भी पढ़ें- Love Rashifal: इन राशि वालों की लव लाइफ में होगी नए पार्टनर की एंट्री, जानें अपना आज का लव राशिफल