IPL 2026: अगले मैच में नहीं खेलेंगे रोहित शर्मा? RCB के खिलाफ लगी थी चोट, जानिए कौन लेगा उनकी जगह

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में खराब फॉर्म से जूझ रही मुंबई इंडियंस को एक और बड़ा झटका लग सकता है. टीम के अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा अगले मुकाबले से बाहर रह सकते हैं.

IPL 2026 Rohit Sharma will not play in the next match mumbai indians
Image Source: ANI

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में खराब फॉर्म से जूझ रही मुंबई इंडियंस को एक और बड़ा झटका लग सकता है. टीम के अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा अगले मुकाबले से बाहर रह सकते हैं.

रिपोर्ट्स के अनुसार, पिछली मैच के दौरान उन्हें चोट लगी थी, जिसके चलते उनके खेलने पर संशय बना हुआ है. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मैच में रोहित शर्मा 19 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे, तभी उनकी हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आ गया और उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान छोड़ना पड़ा.

अब कयास लगाए जा रहे हैं कि पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में उन्हें आराम दिया जा सकता है. हालांकि, उनकी चोट की गंभीरता को लेकर अभी तक आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

हैमस्ट्रिंग की चोट बनी चिंता का कारण

रोहित शर्मा के लिए हैमस्ट्रिंग की समस्या नई नहीं है. अपने करियर में वह कई बार इस चोट से जूझ चुके हैं और हर बार उन्हें पूरी तरह फिट होने में समय लगा है.

अगर इस बार भी चोट गंभीर होती है, तो वह आईपीएल 2026 के कई मुकाबलों से बाहर रह सकते हैं. उन्होंने हाल ही में टीम की प्रैक्टिस सेशन भी मिस किया है, जिससे यह संकेत मिल रहा है कि उनकी वापसी में समय लग सकता है.

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर रोहित शर्मा नहीं खेलते हैं, तो टीम में उनकी जगह कौन ओपनिंग करेगा.

कौन ले सकता है रोहित की जगह?

मुंबई इंडियंस के पास विकल्प के तौर पर युवा खिलाड़ी दानिश मालेवार मौजूद हैं, जिन्हें मौका दिया जा सकता है. हालांकि, टीम मैनेजमेंट इस बड़े मैच में अनुभव और संतुलन को ध्यान में रखते हुए कोई और रणनीति भी अपना सकता है.

रोहित की गैरमौजूदगी टीम के लिए बड़ा झटका होगी, क्योंकि वह न सिर्फ ओपनिंग करते हैं बल्कि टीम को स्थिर शुरुआत भी देते हैं.

मुंबई के खिलाड़ी भी नहीं दिखा पा रहे फॉर्म

मुंबई इंडियंस की मुश्किलें सिर्फ रोहित शर्मा की चोट तक सीमित नहीं हैं. टीम के कई प्रमुख खिलाड़ी इस सीजन में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं.

  • सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा के बल्ले से रन नहीं निकल रहे हैं
  • जसप्रीत बुमराह अब तक विकेट लेने में संघर्ष कर रहे हैं
  • हार्दिक पंड्या और ट्रेंट बोल्ट भी लय में नहीं हैं

यही वजह है कि टीम अब तक केवल एक ही मैच जीत पाई है और अंक तालिका में संघर्ष कर रही है.

ये भी पढ़ें- IPL को फिर से विदेश ले जाने की तैयारी, अब किस देश में खेला जाएगा टूर्नामेंट, क्या है BCCI का प्लान?