IPL Viral Video: IPL 2026 के बुधवार को इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए मैच के दौरान एक अजीब और हैरान करने वाली घटना हुई. मैच के दौरान दो फैंस के बीच इतनी भयंकर लड़ाई हो गई कि दोनों एक-दूसरे को लात-घूंसे से मारने लगे.
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स दूसरे को नीचे पटकता है, फिर वह उठकर फिर से लड़ाई करने लगता. इस दौरान एक फैन ने चप्पल निकालकर दूसरे पर मारना शुरू कर दिया. यह दृश्य काफी चौंकाने वाला था और इसे एक शख्स ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड किया, जो बाद में सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. वीडियो तेजी से वायरल हो गया और लोग इसे लेकर हैरान हैं.
A fight between two fans at the Ekana Stadium. pic.twitter.com/fRHAGdFAZ2
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 23, 2026
मैच में क्या हुआ था?
IPL 2026 का 32वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच इकाना स्टेडियम में खेला गया. पहले बल्लेबाजी करने आई राजस्थान रॉयल्स ने 159 रन बनाए. रवींद्र जडेजा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 43 रन की नाबाद पारी खेली. पिच गेंदबाजों के लिए मददगार साबित हो रही थी, जिससे 160 रन का लक्ष्य आसानी से हासिल नहीं किया जा सकता था.
लखनऊ के बल्लेबाजों से उम्मीद की जा रही थी कि वे इस लक्ष्य का पीछा करते हुए अच्छी बल्लेबाजी करेंगे, लेकिन उनकी पूरी टीम 119 रन पर सिमट गई. लखनऊ के बल्लेबाजों में आयुष बडोनी, ऋषभ पंत और एडन मार्क्रम शून्य पर आउट हो गए, जबकि मिचेल मार्श ने 55 रन की शानदार पारी खेली, लेकिन ये रन टीम को जीत दिलाने के लिए पर्याप्त नहीं थे.
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
मैच के दौरान एक और घटनाक्रम हुआ, जो खेल के मुकाबले ज्यादा चर्चा में आ गया. दो फैंस के बीच लड़ाई छिड़ गई, जो बाद में बुरी तरह बढ़ गई. एक शख्स ने दूसरे को नीचे गिरा दिया और फिर वह उठकर लड़ने लगा. इस दौरान एक फैन ने चप्पल निकाल ली और दूसरे फैन पर मारने लगा. आसपास के लोग इस संघर्ष को देख रहे थे और कुछ ने सिक्योरिटी को आवाज दी, ताकि स्थिति को नियंत्रित किया जा सके. इसके बाद बाकी लोग वहां से हटने लगे. यह घटना स्टेडियम में मौजूद बाकी दर्शकों के लिए भी चौंकाने वाली थी.
यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और लोगों ने इसे लेकर कई तरह के कमेंट्स किए. कुछ ने इसे मजाक के तौर पर लिया, जबकि कुछ ने इस तरह के व्यवहार को अनुशासनहीनता और हिंसा बताया.
ये भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल में सुबह 11 बजे तक तगड़ी वोटिंग, तमिलनाडु में 37.56% हुआ मतदान; जानें जिलेवार आंकड़े