IPL 2026: डबल हेडर में आज आमने-सामने होंगे CSK और RCB, जानें मैच के दौरान कैसा रहेगा बेंगलुरु का मौसम

CSK vs RCB: आईपीएल 2026 में 5 अप्रैल को डबल हेडर का दिन है और दिन के दूसरे मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स आमने-सामने होंगी. यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है, ऐसे में फैंस की नजर सिर्फ खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर ही नहीं बल्कि मौसम पर भी टिकी हुई है.

IPL 2026 CSK and RCB will face each other in double header today weather in Bengaluru
Image Source: ANI/ File

CSK vs RCB: आईपीएल 2026 में 5 अप्रैल को डबल हेडर का दिन है और दिन के दूसरे मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स आमने-सामने होंगी. यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है, ऐसे में फैंस की नजर सिर्फ खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर ही नहीं बल्कि मौसम पर भी टिकी हुई है. मौसम रिपोर्ट के अनुसार 5 अप्रैल को बेंगलुरु में आसमान ज्यादातर साफ रहने की उम्मीद 

दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे के बीच हल्की बारिश की बहुत कम, लगभग 5 प्रतिशत संभावना जताई गई है. इसके बाद बारिश की कोई खास संभावना नहीं है. मैच के समय तापमान करीब 21 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जो खिलाड़ियों और दर्शकों दोनों के लिए अनुकूल माना जाता है. मौसम साफ रहने के चलते यह लगभग तय है कि मुकाबला बिना किसी रुकावट के पूरा खेला जा सकेगा और फैंस को पूरे 40 ओवर का रोमांच देखने को मिलेगा.

दोनों टीमों के लिए अहम मुकाबला

चेन्नई सुपर किंग्स इस सीजन में अब तक दो मुकाबले खेल चुकी है, लेकिन उसे दोनों में हार का सामना करना पड़ा है. वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने एक ही मैच खेला है, जिसमें उसने शानदार जीत दर्ज की थी. ऐसे में चेन्नई की टीम वापसी के इरादे से उतरेगी, जबकि बेंगलुरु अपनी जीत की लय को जारी रखना चाहेगी.

पिछले सीजन में RCB का दबदबा

पिछले आईपीएल सीजन में दोनों टीमों के बीच खेले गए दोनों मुकाबलों में बेंगलुरु ने जीत हासिल की थी. आखिरी मैच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया था, जहां RCB ने 213 रन का बड़ा स्कोर बचाते हुए 2 रन से रोमांचक जीत दर्ज की थी. उस मुकाबले में विराट कोहली, जैकब बेथेल और रोमारियो शेफर्ड ने अर्धशतक लगाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया था.

इस सीजन में RCB की दमदार शुरुआत

इस सीजन में भी RCB ने शानदार शुरुआत की है. अपने पहले मैच में उसने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 200 रन का लक्ष्य महज 15.4 ओवर में हासिल कर लिया था. उस मुकाबले में विराट कोहली ने 38 गेंदों पर नाबाद 69 रन की पारी खेली थी, जबकि देवदत्त पडिक्कल ने 26 गेंदों में 61 रन बनाकर टीम की जीत आसान बना दी थी.

क्या इस बार भी RCB का रहेगा पलड़ा भारी?

मौजूदा फॉर्म और घरेलू मैदान का फायदा देखते हुए बेंगलुरु की टीम इस मुकाबले में मजबूत नजर आ रही है. हालांकि चेन्नई जैसी अनुभवी टीम को हल्के में नहीं लिया जा सकता.

मौसम पूरी तरह साथ देता दिख रहा है, ऐसे में फैंस को एक हाई-स्कोरिंग और रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. अब देखना दिलचस्प होगा कि चेन्नई वापसी करती है या बेंगलुरु जीत का सिलसिला जारी रखती है.

ये भी पढ़ें- RCB vs CSK: IPL 2026 में साउदर्न डर्बी का रोमांच, चिन्नास्वामी में होगी छक्कों की बारिश! जानें पिच रिपोर्ट