RCB vs CSK: IPL 2026 में साउदर्न डर्बी का रोमांच, चिन्नास्वामी में होगी छक्कों की बारिश! जानें पिच रिपोर्ट

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में एक बार फिर क्रिकेट फैंस को हाई-वोल्टेज मुकाबला देखने को मिलने वाला है, जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स आमने-सामने होंगी. यह मुकाबला सिर्फ दो टीमों के बीच नहीं, बल्कि प्रतिष्ठा, इतिहास और फॉर्म की टक्कर भी है.

IPL 2026 RCB vs CSK chinnaswami pitch report southern derby clash
Image Source: ANI

RCB vs CSK: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में एक बार फिर क्रिकेट फैंस को हाई-वोल्टेज मुकाबला देखने को मिलने वाला है, जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स आमने-सामने होंगी. यह मुकाबला सिर्फ दो टीमों के बीच नहीं, बल्कि प्रतिष्ठा, इतिहास और फॉर्म की टक्कर भी है.

बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में रन बरसने की पूरी उम्मीद है. छोटी बाउंड्री और बल्लेबाजों के अनुकूल पिच इसे और भी रोमांचक बना देती है.

लय बरकरार रखने उतरेगी आरसीबी

रजत पाटीदार की कप्तानी में आरसीबी इस समय शानदार फॉर्म में नजर आ रही है. टीम ने अपने शुरुआती मुकाबलों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है और अब वह जीत की हैट्रिक लगाने के इरादे से मैदान में उतरेगी.

घरेलू मैदान पर खेलने का फायदा भी टीम को मिलेगा, जहां दर्शकों का समर्थन और परिस्थितियों की समझ दोनों उनके पक्ष में हैं. बल्लेबाजी लाइनअप संतुलित है और गेंदबाज भी आत्मविश्वास से भरे हुए दिख रहे हैं.

पहली जीत की तलाश में चेन्नई

दूसरी तरफ ऋतुराज गायकवाड़ की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अब तक का सफर चुनौतीपूर्ण रहा है. टीम को शुरुआती दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है, जिससे दबाव साफ नजर आ रहा है.

सबसे बड़ी चिंता गेंदबाजी विभाग को लेकर है, जो अब तक प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहा है. चिन्नास्वामी की छोटी बाउंड्री और बल्लेबाजी के अनुकूल परिस्थितियां चेन्नई के गेंदबाजों के लिए मुश्किलें और बढ़ा सकती हैं.

हेड-टू-हेड में किसका पलड़ा भारी?

अगर आंकड़ों पर नजर डालें, तो चेन्नई सुपर किंग्स का रिकॉर्ड रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ बेहतर रहा है.

  • कुल मुकाबले: 35
  • चेन्नई की जीत: 21
  • आरसीबी की जीत: 13

हालांकि हालिया प्रदर्शन की बात करें, तो आरसीबी ने पिछले तीन मैचों में चेन्नई को हराया है. ऐसे में यह मुकाबला पुराने रिकॉर्ड और वर्तमान फॉर्म के बीच दिलचस्प टक्कर बन गया है.

चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है.

  • पिच आमतौर पर सपाट रहती है
  • गेंद बल्ले पर आसानी से आती है
  • आउटफील्ड तेज होने से रन तेजी से बनते हैं
  • छोटी बाउंड्री के कारण बड़े शॉट लगाना आसान होता है

शाम 7:30 बजे शुरू होने वाले इस मैच में ओस भी बड़ा फैक्टर बन सकती है. दूसरी पारी में गेंदबाजों, खासकर स्पिनर्स के लिए गेंद पकड़ना और कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता है.

इसी वजह से टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है. यहां 200 से ऊपर का स्कोर आम बात है और 215 रन भी पूरी तरह सुरक्षित नहीं माने जाते.

ये भी पढ़ें- IPL 2026 Points Table: GT की हार से DC को हुआ नुकसान, फिर से नंबर 1 पर पहुंची RR, देखें पॉइंट्स टेबल