IPL 2026: बुमराह के बाद वैभव सूर्यवंशी की हिस्ट लिस्ट में ये पांच गेंदबाज, एक से तो अगले मैच में होगा सामना

Vaibhav Suryavanshi Batting: गुवाहाटी में जब राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस आमने-सामने आईं, तो मुकाबला सिर्फ दो टीमों के बीच नहीं रह गया था. असली चर्चा इस बात की हो रही थी कि 15 साल के वैभव सूर्यवंशी और दिग्गज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह में कौन भारी पड़ेगा.

IPL 2026 After Bumrah these five bowlers are in Vaibhav Suryavanshi hit list
Image Source: Social Media

Vaibhav Suryavanshi Batting: गुवाहाटी में जब राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस आमने-सामने आईं, तो मुकाबला सिर्फ दो टीमों के बीच नहीं रह गया था. असली चर्चा इस बात की हो रही थी कि 15 साल के वैभव सूर्यवंशी और दिग्गज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह में कौन भारी पड़ेगा.

इस दिलचस्प टक्कर में बाजी वैभव सूर्यवंशी ने मार ली. उन्होंने बुमराह के खिलाफ 5 गेंदों पर 2 छक्कों की मदद से 13 रन बना डाले. खास बात यह रही कि उन्होंने बुमराह जैसे खतरनाक गेंदबाज के खिलाफ 200 से ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बनाए, जो अपने आप में बड़ी बात है.

अब वैभव की नजर अगले 5 गेंदबाजों पर

बुमराह के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद अब वैभव सूर्यवंशी ने अपना अगला टारगेट भी तय कर लिया है. अब उनकी नजर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के गेंदबाजों पर है. इन गेंदबाजों में सबसे बड़ा नाम भुवनेश्वर कुमार का है, जो IPL इतिहास के सबसे सफल तेज गेंदबाजों में गिने जाते हैं. 

इनके अलावा क्रुणाल पंड्या, जैकब डफी, अभिनंदन सिंह और सुयश शर्मा भी इस लिस्ट में शामिल हैं. ये मुकाबला 10 अप्रैल को खेला जाएगा, और खास बात यह है कि यह मैच भी गुवाहाटी में ही होगा. यानी वही मैदान, जहां वैभव ने पहले ही अपनी ताकत दिखा दी है.

भुवनेश्वर से पुराना हिसाब चुकाने का मौका

वैभव सूर्यवंशी के लिए यह मुकाबला सिर्फ एक और मैच नहीं है, बल्कि एक पुराना हिसाब बराबर करने का मौका भी है. पिछले सीजन में जब राजस्थान और RCB की भिड़ंत हुई थी, तब भुवनेश्वर कुमार ने वैभव को 16 रन पर क्लीन बोल्ड कर दिया था. उस मैच में वैभव बड़ा स्कोर नहीं बना पाए थे.

अब IPL 2026 में वैभव के पास मौका है कि वह उसी गेंदबाज के खिलाफ शानदार खेल दिखाकर उस हार का बदला लें. फर्क सिर्फ इतना है कि पिछली बार मैच बेंगलुरु में था, और अब मुकाबला गुवाहाटी में होगा, जो राजस्थान का मजबूत मैदान बनता जा रहा है.

कोच ने बताया किससे ज्यादा खतरा

क्या वैभव के लिए जसप्रीत बुमराह से बड़ा खतरा भुवनेश्वर कुमार हो सकते हैं? इस सवाल का जवाब उनके कोच मनीष ओझा ने दिया. उनके अनुसार, अगर भुवनेश्वर कुमार को स्विंग मिलती है, तो वह वैभव के लिए बुमराह से भी ज्यादा खतरनाक साबित हो सकते हैं. 

लेकिन अगर गेंद स्विंग नहीं करती, तो वैभव उन्हें आसानी से अटैक कर सकते हैं. कोच ने यह भी कहा कि भुवनेश्वर की ताकत उनकी स्विंग है, उनकी रफ्तार ज्यादा नहीं है. इसलिए सबकुछ इस बात पर निर्भर करेगा कि मैच के दिन पिच और मौसम कैसा रहता है.

RCB की गेंदबाजी बनाम वैभव का आक्रामक खेल

RCB के गेंदबाज भी इस सीजन में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. जैकब डफी 5 विकेट लेकर पर्पल कैप की रेस में बने हुए हैं. वहीं भुवनेश्वर कुमार 4 विकेट ले चुके हैं. अभिनंदन सिंह ने 3 विकेट लिए हैं, जबकि सुयश शर्मा और क्रुणाल पंड्या ने अब तक 2-2 विकेट हासिल किए हैं. अब असली मुकाबला यह होगा कि क्या ये गेंदबाज मिलकर वैभव को रोक पाएंगे, या फिर वैभव सूर्यवंशी अकेले ही RCB की पूरी गेंदबाजी पर भारी पड़ेंगे.

अगला मैच बनेगा असली परीक्षा

गुवाहाटी में होने वाला अगला मैच वैभव सूर्यवंशी के लिए एक बड़ी परीक्षा जैसा होगा. बुमराह के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद अब सभी की नजर इस बात पर है कि क्या वह RCB के गेंदबाजों के खिलाफ भी वही आक्रामक खेल दिखा पाएंगे या नहीं.

अगर वैभव यहां भी सफल होते हैं, तो वह इस सीजन के सबसे बड़े उभरते सितारे बन सकते हैं. वहीं अगर गेंदबाज उन्हें रोकने में कामयाब होते हैं, तो मुकाबला और भी दिलचस्प हो जाएगा.

ये भी पढ़ें- Iran America Israel Ceasefire: ईरान का दबदबा या अमेरिका की चाल? सच जानकर चौंक जाएंगे!