दुनिया के इन 5 पहाड़ों में मिलेगा जन्नत जैसा एहसास, जिंदगी में एक बार जरूर जाएं

दुनिया के इन 5 पहाड़ों में मिलेगा जन्नत जैसा एहसास, जिंदगी में एक बार जरूर जाएं

नई दिल्ली, न्यूज डेस्क: दुनियाभर में मौजूद पहाड़ प्रकृति के अहम अंग हैं. हर साल 11 दिसंबर को इंटरनेशनल माउंटेन डे (International Mountain Day) मनाया जाता है. संयुक्त राष्ट्र संघ (UN) ने  इंसानों के जीवन में पहाड़ों के महत्व को पहचानने के लिए ही इस दिन को मनाने की शुरुआत की थी.  इस साल इसकी थीम 'रीस्टोरिंग माउंटेन इकोसिस्टम' (Restoring Mountain Ecosystems) रखी गयी है. पहाड़ों के जरिए हमें साफ हवा, साफ पानी और कई मेडिसिनल प्लांट मिलते हैं. तो आइए जानते हैं दुनिया के 5 सबसे खूबसूरत पहाड़ों के बारे में...

1. माउंट किलिमंजारो (Mount Kilimanjaro)

माउंट किलिमंजारो अफ्रीका का सबसे ऊंचा पहाड़ है. ये तंजानिया में स्थित है जो पर्वतारोहियों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है. यहां माउंटेन क्लाइंबिंग करने के हर साल काफी लोग आते हैं. 

2. मैटरहॉर्न (Matterhorn)

मैटरहॉर्न स्विट्जरलैंड और इटली के बॉर्डर पर स्थित है. ये एल्पस माउंटेन रेंड का हिस्सा है जहां  लाइट शो भी किया जाता है. यहां आप माउंटेनियरिंग, हाइकिंग, डॉग स्लेजिंग और केबल कार का लुत्फ उठा सकते हैं.

3. माउंट एवरेस्ट (Mount Everest)

माउंट एवरेस्ट दुनिया की सबसे ऊंची चोटी है जो नेपाल और चीन सीमा के बीच स्थित है. इसकी ऊंचाई समुद्र तल से 8,848.86 मीटर है.  इस चोटी को फतह करना दुनियाभर के पर्वतारोहियों का एक सपना होता है. 

4. माउंट फूजी (Mount Fuji)

माउंट फूजी जापान की सबसे ऊंची चोटी है जो होनुशु आइलैंड पर स्थित है. इसका हाइएस्ट प्वाइंट  3,778.23 मीटर है. ये पहाड़ टोक्यो से करीब 100 किलोमीटर दूर है. जब एयर क्वालिटी इंडेक्स साफ रहता है तो जापान की राजधानी से ये साफ नजर आता है.

5. विनीकुनका (Vinikunka)

विनीकुनका इतना ज्यादा खूबसूरत है की इसे रेनबो माउंटेन भी कहा जा है. क्योंकि दूर से देखने पर ये इंद्रधनुष जैसा लगता है. ये पर्वत दक्षिणी अमेरिकी देश पेरू में स्थित है.