IND Vs PAK: भारत ने पाकिस्तान को दिया 357 रनों का लक्ष्य, कोहली-राहुल ने जड़े शानदार शतक

केएल राहुल ने पाकिस्तान के खिलाफ शतक लगाया. वनडे क्रिकेट में उनके बल्ले से ढाई साल बाद शतक निकला. राहुल ने आखिरी बार 26 मार्च 2021 को इंग्लैंड के खिलाफ 108 रन की पारी खेली थी. राहुल ने पाकिस्तान के खिलाफ भी पहली बार शतक लगाया था.

IND Vs PAK: भारत ने पाकिस्तान को दिया 357 रनों का लक्ष्य, कोहली-राहुल ने जड़े शानदार शतक

एशिया कप के सुपर-4 मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को जीत के लिए 357 रनों का लक्ष्य दिया है. टीम ने रिजर्व डे पर 50 ओवर में 2 विकेट पर 356 रन बनाए. इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान के खिलाफ भारत का यह सबसे बड़ा स्कोर है.

KL Rahul and Virat Kohli put on a century partnership, Pakistan vs India, Asia Cup Super Four, Colombo, September 11, 2023

इससे पहले भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ मीरपुर के मैदान पर 330 रन बनाकर जीत हासिल की थी. कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया. टीम इंडिया के लिए विराट कोहली ने नाबाद 122 और केएल राहुल ने नाबाद 111 रन बनाए. कप्तान रोहित शर्मा (56 रन) और शुबमन गिल (58 रन) ने अर्धशतकीय पारी खेली.

Rohit Sharma followed Shubman Gill to the half-century mark, Pakistan vs India, Asia Cup Super Four, Colombo, September 10, 2023

100वीं गेंद पर राहुल ने शतक लगाया

केएल राहुल ने पाकिस्तान के खिलाफ शतक लगाया. वनडे क्रिकेट में उनके बल्ले से ढाई साल बाद शतक निकला. राहुल ने आखिरी बार 26 मार्च 2021 को इंग्लैंड के खिलाफ 108 रन की पारी खेली थी. राहुल ने पाकिस्तान के खिलाफ भी पहली बार शतक लगाया था. उन्होंने पाकिस्तान के अलावा इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, श्रीलंका और जिम्बाब्वे के खिलाफ 1-1 शतक लगाया है।

टीम को कोहली-राहुल ने झटकों से बचाया

विराट कोहली और केएल राहुल ने तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी कर पारी को संभाला. दोनों 100 से ज्यादा पार्टनरशिप कर चुके हैं. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा 121 के स्कोर पर और शुबमन गिल 123 के स्कोर पर आउट हुए.

प्लेइंग-11 में शामिल नहीं है हारिस रऊफ़ 

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ आज नहीं खेल रहे हैं. उनके घायल होने की जानकारी है. रऊफ को प्लेइंग-11 में शामिल किया गया था. उन्होंने पहले दिन 5 ओवर गेंदबाजी करके 27 रन दिए. अब पाकिस्तान को अपने स्पेल के बचे हुए ओवर किसी और गेंदबाज से कराने होंगे.

Shaheen Afridi, wicketless in his first spell, struck in his second, Pakistan vs India, Asia Cup Super Four, Colombo, September 10, 2023

कड़ी मशक्कत के बाद शुरू हुआ मैच

मैच से पहले ग्राउंड स्टाफ ने मैदान को तैयार करने में काफी मेहनत की. दोपहर 3:44 बजे बारिश रुकने के बाद अंपायरों ने मैदान का दो बार निरीक्षण किया और 4:40 बजे खेल शुरू करने का फैसला किया. मैच निर्धारित समय 3:00 बजे से डेढ़ घंटा देरी से शुरू हुआ.