IND vs WI: तिरुवनंतपुरम में विराट कोहली का दबदबा, वेस्टइंडीज के खिलाफ रचेंगे इतिहास! देखें रिकॉर्ड

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज रविवार, 27 सितंबर 2026 से शुरू होने जा रही है. सीरीज का पहला मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा.

IND vs WI Virat Kohlis dominance in Thiruvananthapuram Check the records
Image Source: ANI

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज रविवार, 27 सितंबर 2026 से शुरू होने जा रही है. सीरीज का पहला मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच से पहले विराट कोहली के इस मैदान पर रिकॉर्ड की चर्चा हो रही है. अपने लंबे वनडे करियर में 314 से ज्यादा मैच खेल चुके कोहली को तिरुवनंतपुरम में अब तक कोई भी गेंदबाज आउट नहीं कर पाया है.

2 पारियां, 199 रन और दोनों बार नाबाद

विराट कोहली ने ग्रीनफील्ड स्टेडियम में अब तक 2 वनडे मैच खेले हैं और दोनों मुकाबलों में वह नाबाद रहे हैं. इनमें से एक मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ था. उस मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम सिर्फ 104 रन पर ऑलआउट हो गई थी. भारत ने 15वें ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया था और कोहली 33 रन बनाकर नाबाद रहे थे.

इसके बाद श्रीलंका के खिलाफ कोहली ने इसी मैदान पर शानदार 166 रनों की नाबाद पारी खेली थी. उन्होंने अपनी इस पारी में 13 चौके और 8 छक्के लगाए थे. इस तरह तिरुवनंतपुरम में खेली गई दोनों पारियों में कोहली ने कुल 199 रन बनाए हैं और उनका औसत भी 199.00 का है.

तिरुवनंतपुरम में भारत का रिकॉर्ड भी शानदार

इस मैदान पर सिर्फ विराट कोहली का रिकॉर्ड ही अच्छा नहीं है, बल्कि टीम इंडिया भी यहां अब तक अजेय रही है. भारत ने तिरुवनंतपुरम में खेले दोनों वनडे मुकाबलों में जीत दर्ज की है.

भारत ने 2018 में वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हराया था. इसके बाद 2023 में श्रीलंका के खिलाफ भारत ने 317 रन से बड़ी जीत दर्ज की. उस मैच में श्रीलंका की पूरी टीम सिर्फ 73 रन पर सिमट गई थी.

भारत का स्क्वॉड

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (उप-कप्तान/विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, औकिब नबी, यशस्वी जायसवाल, नमन धीर.

ये भी पढ़ें- Asian Games 2026: भारत की बेटियों ने रचा इतिहास, महिला कबड्डी टीम ने लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड मेडल