IND vs NZ: टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है. पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी भारतीय टीम को उसके सलामी बल्लेबाज़ों ने शानदार शुरुआत दिलाई. अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की जोड़ी ने तेज़ रन बनाते हुए टीम को मज़बूत स्थिति में पहुंचा दिया.
टी20 विश्व कप के इतिहास में यह पहली बार हुआ जब किसी टीम की सलामी जोड़ी ने फाइनल मुकाबले में 50 रनों की साझेदारी का आंकड़ा पार किया. इस उपलब्धि के साथ पाकिस्तान का पुराना रिकॉर्ड भी टूट गया. इससे पहले फाइनल में सबसे बड़ी सलामी साझेदारी 48 रनों की थी, जो पाकिस्तान के कामरान अकमल और शाहज़ैब हसन ने वर्ष 2009 में श्रीलंका के खिलाफ लॉर्ड्स मैदान पर बनाई थी.
Saved his best for the biggest stage 💪
— BCCI (@BCCI) March 8, 2026
Abhishek Sharma's 1⃣8⃣-ball fifty is the fastest in an ICC Men's #T20WorldCup knockout game 👏
Updates ▶️ https://t.co/5LXBod8bl1#TeamIndia | #MenInBlue | #Final | #INDvNZ | @OfficialAbhi04 pic.twitter.com/UF6CKtH0s4
पहले विकेट के लिए 98 रनों की साझेदारी
भारतीय सलामी बल्लेबाज़ों ने पहले विकेट के लिए केवल 43 गेंदों में 98 रनों की साझेदारी की. इस दौरान अभिषेक शर्मा ने 21 गेंदों में 52 रन बनाए, जबकि संजू सैमसन ने 22 गेंदों में 38 रन जोड़े. दोनों खिलाड़ियों की तेज़ बल्लेबाज़ी ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई.
अभिषेक शर्मा ने अहम मैच में दिखाई शानदार फॉर्म
पूरे टूर्नामेंट में संघर्ष कर रहे अभिषेक शर्मा ने फाइनल जैसे महत्वपूर्ण मुकाबले में शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. प्रतियोगिता के शुरुआती तीन मुकाबलों में वह बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए थे. इसके बाद उन्होंने क्रमशः 15, 55, 10 और 9 रन बनाए थे.
कप्तान का भरोसा बना अभिषेक की ताकत
खराब फॉर्म के कारण यह चर्चा तेज़ हो गई थी कि उन्हें फाइनल मुकाबले से बाहर किया जा सकता है. हालांकि कप्तान सूर्यकुमार यादव ने उन पर भरोसा जताया और अंतिम मुकाबले में भी मौका दिया. अभिषेक ने भी कप्तान के भरोसे को सही साबित करते हुए शानदार पारी खेली.
तेज़ शुरुआत से बड़े स्कोर की उम्मीद
भारतीय टीम की आक्रामक शुरुआत से ऐसा लग रहा था कि मुकाबला एकतरफा हो सकता है. टीम ने मात्र 11.3 ओवर में ही 150 रनों का आंकड़ा पार कर लिया था. इस स्थिति को देखते हुए यह माना जा रहा था कि भारत का कुल स्कोर 250 रनों के करीब पहुंच सकता है.
ये भी पढ़ें- बिहार के कई जिलों में बदलेगा मौसम, 30-40 किमी/घंटा की तेज हवा और वज्रपात का अलर्ट