Bihar Weather: बिहार में मौसम का रुख बदलने के संकेत मिल रहे हैं. मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए वज्रपात, गरज के साथ बारिश और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार यह अलर्ट 9 मार्च से 10 मार्च की सुबह तक प्रभावी रहेगा.
मौसम विभाग ने विशेष रूप से उत्तर और पूर्वी बिहार के जिलों में सतर्क रहने की सलाह दी है. जिन जिलों में तेज हवा, मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना जताई गई है, उनमें सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्वी चंपारण, मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, कटिहार, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, जमुई और बांका शामिल हैं.
इन जिलों में फिलहाल कोई चेतावनी नहीं
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार पश्चिम और दक्षिण बिहार के कई जिलों में अभी किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की गई है. इनमें पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, वैशाली, पटना, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय और बेगूसराय शामिल हैं.
तापमान का हाल
तापमान की बात करें तो रविवार को राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस सहरसा के अगवानपुर इलाके में दर्ज किया गया. वहीं पटना में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
पटना का चार दिन का मौसम पूर्वानुमान
राजधानी पटना के लिए अगले चार दिनों का मौसम पूर्वानुमान भी जारी किया गया है.
मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने और खुले स्थानों से दूर रहने की सलाह दी है.
ये भी पढ़ें- मिडिल ईस्ट में जंग हुआ भीषण, 8 दिन में 4500 हमले; ईरान ने भी 3500 हथियारों से किया पलटवार