India vs England 3rd ODI: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज अब अपने सबसे अहम मुकाबले तक पहुंच गई है. दोनों टीमों ने एक-एक मैच जीता है, इसलिए अब लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर होने वाला तीसरा वनडे सीरीज का फैसला करेगा. भारत ने पहला मैच जीता था, लेकिन दूसरे वनडे में इंग्लैंड ने वापसी करते हुए सीरीज 1-1 से बराबर कर दी. अब तीसरे मुकाबले से पहले भारतीय टीम के लिए एक चिंता की खबर सामने आई है.
ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर चोट से परेशान हैं. दूसरे वनडे में भी वह पूरी तरह फिट नहीं दिखे और उन्होंने गेंदबाजी भी नहीं की थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी चोट अभी ठीक नहीं हुई है और वह तीसरे वनडे से बाहर हो सकते हैं.
अगर ऐसा होता है तो भारत के लिए यह बड़ा झटका होगा. पहले से ही टीम के दो अहम ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और नितीश कुमार रेड्डी चोट के कारण टीम से बाहर हैं. हार्दिक आईपीएल 2026 के दौरान चोटिल हुए थे, जबकि नितीश को अफगानिस्तान सीरीज से पहले ट्रेनिंग के दौरान चोट लगी थी. इसी वजह से वह इंग्लैंड दौरे पर नहीं जा सके.
भारत का स्क्वॉड
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, प्रसिद्ध कृष्णा, वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, प्रिंस यादव, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और गुरनूर बरार.
इंग्लैंड का स्क्वॉड
हैरी ब्रूक (कप्तान), लियाम डॉसन, आदिल रशीद, जोस बटलर (विकेटकीपर), टॉम बैंटन (विकेटकीपर), जो रूट, बेन डकेट, जोफ्रा आर्चर, साकिब महमूद, ब्रायडन कार्स, सैम करन, जोश टंग, विल जैक्स, गस एटकिंसन, जेम्स कोल्स, जैकब बेथेल और रेहान अहमद.
भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा वनडे कब और कहां देखें?
भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा और निर्णायक वनडे रविवार, 19 जुलाई को खेला जाएगा. मैच भारतीय समय के अनुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 3:00 बजे होगा. मैच का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर देखा जा सकता है. वहीं, लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.
ये भी पढें- Rohit Replacement: रोहित शर्मा के बाद कौन संभालेगा ओपनिंग की जिम्मेदारी? इन 4 खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर